हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchkula Amravati Mall Fire: पंचकूला के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

विज्ञापन

Panchkula Amravati Mall Fire: हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। रेस्टोरेंट में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना अमरावती मॉल में मौजूद रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट की है। आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। बता दें कि आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से काले धुएं का गुबार दो से तीन किलोमीटर तक दिखता रहा।

https://twitter.com/ANI/status/1641681528320081920

विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घटना के दौरान किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola