Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) अगले 2-3 साल में कभी भी भारत का हिस्सा बन सकता है। रविवार को रोहतक में हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता व्यापारियों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कमल गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम 2014 से पहले मजबूत नहीं थे, लेकिन अब हम मजबूत हो गए हैं। पाकिस्तान ने पीओके में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। वहां से भी भारत में शामिल होने के लिए आवाजें उठाई जा रही हैं।
हरियाणा के मंत्री ने कहा कि आज पीओके को भारत में विलय करने के लिए वहां आवाजें उठने लगी हैं और मुजफ्फराबाद में आंदोलन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक साल, 2 साल, 5 साल में एक क्षण आ सकता है जिसके कारण पीओके का हिस्सा बन सकता।
https://twitter.com/ANI/status/1632562471822327810
कमल गुप्ता ने विपक्ष पर बोला हमला
मंत्री ने कहा कि अगले दो-तीन सालों में किसी भी समय पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा और यह केवल पीएम मोदी के सरकार में ही किया जा सकता है। उन्होंने ‘जयचंद’ का हवाला देकर बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर विपक्ष पर हमला बोला।
उन्होंने कहा, “पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के कुछ जयचंदों के कारण हार गए थे। जयचंद जैसे लोग आज भी मौजूद हैं, जो हमारे सैनिकों की ओर से किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं।”
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर साधा निशाना
कमल गुप्ता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को ‘विश्व गुरु’ सिर्फ बीजेपी ही बना सकती है। उन्होंने कहा, “जो भारत को एक करने की बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने देश को तोड़ा है। अगर कोई भारत को विश्व गुरु बना सकता है, तो वह भाजपा है।”
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines