पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का करनाल में अंतिम संस्कार हो गया। विनय नरवाल की अर्थी को उनकी बहन सृष्टि ने कंधा दिया और मुखाग्नि देकर भाई को अंतिम विदाई दी। पहलगाल में आतंकियों ने पत्नी के सामने विनय के सिर में गोली मार दी थी। विनय के अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। विनय की बहन मुख्यमंत्री नायब सैनी के सीने से लगकर फूट-फूट कर रोई।
लेफ्टिनेंट विनय के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने विनय नरवाल अमर रहे के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी शमशान घाट में गूंजे। लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर को पहलगाम से पहले दिल्ली लाया गया और दिल्ली से करनाल पहुंचाया गया। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 6 दिन पहले शादी हुई थी और वे पहलगाम में हनीमून पर गए थे कि बैसरन घाटी में नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। जब विनय पर हमला हुआ, उनकी पत्नी साथ में थी।
विनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, लेकिन विनय की बहन ने कहा कि विनय को बचाया जा सकता था, अगर कोई मदद करने आ जाता। भारतीय सेना मौके पर समय पर पहुंच जाती। एक घंटे तक विनय वहीं पड़ा रहा और उसने दम तोड़ दिया। जिन्होंने मेरे भाई की जान ली, उनको मुर्दा देखना चाहती हूं। मेरे भाई की इतनी बेरहमी से जान ले ली। उनका भी सिर कलम होना चाहिए। भारत सरकार और भारतीय सेना को पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines