Traffic Policeman Beaten Video: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सरूरपुर इलाके में ओयो होटल की संचालिका ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि ओयो होटल की संचालिका ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई कर रही है और एक युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को काबू करके खड़ा है। दूसरे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि हालांकि मामले में समझौता हो गया है, लेकिन फिर भी वीडियो वायरल कर दिया गया।
चिल्ला-चिल्लाकर चप्पलों से पीट रही महिला
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि विवाद और पिटाई की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। यह भी पता नहीं चला है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ओयो होटल में क्या करने गया था और किस बात को लेकर विवाद हुआ है? पीटने वाली महिला भी चिल्ला-चिल्ला कर उसे चप्पलें मार रही है, लेकिन वह क्या कह रही है? यह स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहा है। यह सच है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओयो होटल की संचालिका ने पिटाई की है, जो उन्होंने गलत किया है। वह उन्हें समझा-बुझा कर भी भेज सकती थी या फिर 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला सकती थी।
ट्रैफिक जाम बताई गई विवाद की वजह
ट्रैफिक पुलिसकर्मी का कहना है कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ मुजफ्फरनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम लगने की वजह से वहां गया था और ओयो होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को लेकर उसने बातचीत की थी। पुलिसकर्मी ने कहा कि होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों की वजह से जाम लग रहा है। इतना कहते पर होटल संचालकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीट दिया।
आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करके उन्हें राउंड ऑफ किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मामले में पुलिसकर्मी और ओयो होटल वालों के साथ समझौता हो चुका था तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines