OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता का निधन, हाईराइज बिल्डिंग से गिरे

रितेश अग्रवाल

रितेश अग्रवाल

गुरुग्राम: OYO के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। हरियाणा पुलिस के अनुसार रमेश अग्रवाल का हाईराइज बिल्डिंग से गिरने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिरे हैं। गुरुग्राम पुलिस घटनास्थल पर घेराबंदी कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पुलिस के अनुसार अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण रमेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें हाल ही में रितेश अग्रवाल की शादी हुई है। वह अपनी शादी का कार्ड पीएम मोदी को भी देकर आए थे। रितेश अग्रवाल ने फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ