ओमप्रकाश चौटाला का निधन, हरियाणा के पूर्व CM ने गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Om Prakash Chautala Death : हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Om Prakash Chautala

ओम प्रकाश चौटाला का हुआ निधन।

Om Prakash Chautala Passed Away : हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।

विज्ञापन

हरियाणा में ओपी चौटाला के नाम से ओमप्रकाश चौटाला फेमस थे। वे देश के छठवें उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 में सिरसा के डबवाली गांव में हुआ था। उन्होंने इनेलो से हरियाणा के सीएम के रूप में कार्य किया था।

विज्ञापन

हरियाणा के 4 बार सीएम बने ओमप्रकाश चौटाला

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। सीएम के तौर पर उनका कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक, 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक, 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक और 24 जुलाई 1999 से 5 मार्च 2005 तक रहा। वे राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और तीसरे मोर्चे (गैर एनडीए और गैर यूपीए मोर्चा) का हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढे़ं :

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में साथी रहे चौ. ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भगवान् से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ