गुड़गांव: हिंसा की वजह से सुर्खियों में छाए हरियाणा के नूंह जिले से इंसाफ की एक अनोखी कहानी सामने आई है। अदालत के फैसले के बाद न सिर्फ चार साल पुराने जख्म एक बार फिर हरे हो गए, बल्कि इस बात की खुशी भी है कि आखिर न्याय हुआ। अब दुराचारी जिंदगीभर जेल में सड़ेगा। इस मामले में खास बात यह है कि दुराचारी हत्यारे को उसके अंजाम तक पहुंचाने में एक बकरी की भूमिका बड़ी अहम रही है। उसी की गवाही की वजह से इंसाफ हो सका। हालांकि अब आप सोच रहे होंगे कि एक बकरी आखिर कैसे गवाही दे सकती है तो उसके लिए पढ़ें News 24 हिंदी का यह आर्टिकल…
अदालत की चौखट पर इंसाफ की सीढ़ी चढ़ चुके इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की 7 साल की लड़की 26 दिसंबर 2019 को गांव के पास ही पहाड़ी क्षेत्र में बकरियां चराने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो फिर परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। इसके अगले दिन यानि 27 दिसंबर 2019 को झाड़ियों से उसकी लाश बरामद की गई।
इस संबंध में 27 दिसंबर 2019 को ही मृतक बच्ची के पिता ने फिरोजपुर झिरका थाने में शिकायत दी थी कि बच्ची की किसी ने उसके साथ गलत काम करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की तो पास के इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक एक बकरी को लेकर जाता हुआ नजर आया। वह रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता को दिखाई गई तो उसने युवक की बगल में दबाई गई बकरी को अपनी बताया।
इसके बाद पुलिस तफ्तीश में आरोपी की पहचान मुकीम उर्फ मुक्की के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार करके पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। मामले की सुनवाई कोर्ट में चली। करीब 4 साल पुराने इस मामले में अब कोर्ट ने दुराचार और हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा का फैसला सुनाया है। अदालत ने अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में 75 हजार जुर्माना भी लगाया है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines