Nuh Violence: हरियाणा के नूंह बवाल में बिट्टू बजरंगी का नाम काफी सुर्खियों में रहा। हिंसा के लिए बिट्टू को आरोपी माना गया है। हालांकि पुलिस ने फरीदाबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त बिट्टू लुंगी में ही बैठा था, लेकिन पुलिस उसे उसी हाल में उठाकर ले गई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक, बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ थाना सदर नूंह में अवैध हथियार अधिनियम व आईपीसी की संगीन धाराओं 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि बिट्टू ने अपने 15-20 समर्थकों के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी के सामने हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। जब पुलिस ने उन लोगों को समझाया तो हालात बिगड़ गए।
यह भी पढ़ेंः मेवात CIA की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; मुस्लिमों से कहा था-जीजा का स्वागत नहीं करोगे…
ऐसे हुई थी बिट्टू बजरंगी की पहचान
इसके अलावा सोशल मीडिया पर बिट्टू बजरंगी के कई वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद हरियाणा में नूंह समेत कई इलाकों में हिंसा भड़क गई। बताया गया है कि पुलिस ने मंगलवार को फरीदाबाद से बिट्टू को हिरासत में लिया, जिसके बाद उससे पूछताछ हुई और फिर उसे गिरप्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो से बिट्टू बजरंगी के साथियों को पहचान कर की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल किए थे वीडियो
फरीदाबाद साइबर पुलिस की ओर से इस मामले में सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद का रहने वाला है। वह गौरक्षा बजरंग सेना के नाम से एक संगठन चलाता है। बिट्टू ही इस संगठन का अध्यक्ष है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिट्टू ने ही ब्रजमंडल यात्रा के लिए पोस्टर लगाए थे।
हरियाणा की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines