VHP On Bittu Bajrangi The Accused of Nuh Violence, फरीदाबाद: हरियाणा के नूंह जिले की हिंसा के पीछे कथित जिम्मेदार ‘जेहादियों के जीजा’ यानि बिट्टू बजरंगी को लेकर बड़ी खबर आई है। खुद को गोरक्षक बताते राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को लेकर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से टिप्पणी की गई है कि उसका परिषद से कोई लेना-देना नहीं है। बजरंग दल से उसका कभी कोई संबंध नहीं रहा है। हालांकि इस दरकिनारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद भी सवालों के घेरे में आ गया है। उधर, पुलिस ने बुधवार को उसे नूंह जिला अदालत में पेश किया तो वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। जानें क्या है पूरा मामला…
बता देना जरूरी है कि 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह जिले में नल्हेश्वर मंदिर के बाहर भड़की हिंसा के पीछे फरीदाबाद के राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बिट्टू को लुंगी पहनकर भागते और पुलिस को पीछा करते देखा जा सकता है। इस हिंसा से पहले बजरंगी के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, जिन्हें हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके अलावा ASP ऊषा कुंडू की शिकायत के आधार पर नूंह सदर थाने में खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 148,149, 332, 353,186, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उस पर 15-20 समर्थकों के साथ महिला पुलिस अधिकारी के सामने हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारे लगाने का भी आरोप है।
यह भी पढ़ें: Nuh Violence: मेवात CIA की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार; मुस्लिमों से कहा था-जीजा का स्वागत नहीं करोगे…
खास बात यह है कि अभी तक बिट्टू की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें बिट्टू को भगवा कुर्ता, लुंगी और गले में गाय की तस्वीर वाले लॉकेट के साथ देखा गया है। इस शख्स का असली असली नाम राजकुमार है। राजकुमार उर्फ बिट्टू अपने नाम के साथ बजरंगी शब्द लगाता है, पर बुधवार को एक बड़ी सच्चाई यह सामने आई कि ऐसा कोई संगठन उसके साथ नहीं है। नूंह दंगे के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर के साथ कथित गोरक्षक बिट्टू का क्या ताल्लुक है, इस पर वह साल में एक बार मुलाकात की बात कहता है। उसको फॉलो करने वाला हर शख्स मानेगा कि उसकी बातें चिंगारी फैलाने के लिए काफी थी। बिट्टू बजरंगी के नाम से फेसबुक पर कई प्रोफाइल हैं, जिनमें से एक में 5 हजार के करीब दोस्त हैं और परिचय में ‘जिहादियों का जीजा’ लिखा है।
इसलिए उठ रहा सवाल
एक्स पर मिले बिट्टू के प्रोफाइल पर 231 फॉलोअर्स हैं। डीपी में तलवार के साथ दिख रहा है। हाल ही में गिरफ्तारी से एक ट्विट में उसने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रू कॉलर पर गोरक्षा बजरंग फोर्स का ही नाम आया। कुल मिलाकर हर जगह उसने अपने को गोरक्षा बजरंग फोर्स से संबद्ध बताया है, लेकिन अब गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की तरफ से उससे किनारा कर लिए जाने की सवालों के घेरे में आ गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने दिन से उसके नाम के साथ बजरंग दल का टैग लगा हुआ है तो बावजूद इसके विश्व हिंदू परिषद ने ‘जेहादियों के जीजा’ की सच्चाई आखिर अब क्यों छिपाई?
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
19 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
23 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines