हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Nuh Violence: ब्रजमंडल यात्रा को लेकर बोले CM खट्टर- यात्रा की अनुमति नहीं, मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करें लोग

विज्ञापन
सीएम खट्टर बोले- यात्रा की अनुमति नहीं

Nuh Violence: हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को कहा कि महीने की शुरुआत में नूंह में जिस प्रकार की घटना हुई इससे सरकार का यह दायित्व है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। हमने यह निर्णय लिया है कि लोग यात्रा निकालने के बजाय पास के मंदिरों में जाएं और पूजा करें। यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन यह सावन का महीना है इसलिए लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

बता दें कि हिंदू संगठनों की ओर से 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने की घोषणा करने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट बैन कर दिया। इसके साथ ही बल्क SMS सर्विस भी बंद कर दी है। दरअसल, हिंदू संगठनों की तरफ से 28 अगस्त को एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के चलते पुलिस प्रशासन इस बार कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता। इसी के चलते 25 अगस्त से 29 अगस्त तक लोग सिर्फ कॉलिंग कर सकेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1695655190693834984

31 जुलाई को भड़की थी हिंसा

बता दें कि 31 जुलाई को नूंह के नल्हेश्वर मंदिर के बाहर उस वक्त हालात बेहद हिंसक हो गए थेए गोरक्षक मोनू मानेसर के आह्वान पर हिंदू संगठनों की तरफ से ब्रज मंडल यात्रा निकाली जानी थी और इसका विरोध हुआ था। उस हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों और एक मौलवी समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। हालात पर काबू पाने की कोशिश में प्रशासन की तरफ से 13 दिन तक यहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

प्रशासन ने यात्रा की नहीं दी अनुमति

इस मामले में भड़काऊ बयान के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कथित गोरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों की तरफ से अधूरी ब्रज मंडल यात्रा को 28 अगस्त से फिर से शुरू करने का फैसला कर डाला। हालांकि हिंदू संगठनों की ब्रज मंडल यात्रा दोबारा निकालने की मांग को प्रशासन ने इनकार भी कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें