Bittu Bajrangi Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल की दूसरी यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में इस यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। नूंह हिंसा भड़काने के आरोप में गोरक्षक बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को बुधवार को एक अदालत ने जमानत दे दी। बजरंगी को 17 अगस्त को नूंह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद जिले की नीमका जेल भेज दिया गया।
फरीदाबाद से किया गया था गिरफ्तार
नूंह पुलिस ने बताया कि बुधवार को बजरंगी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संदीप कुमार की अदालत ने उसे जमानत दे दी। नूंह के सदर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बजरंगी उर्फ राज कुमार को 15 अगस्त को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। ये एफआईआर सहायक पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू की शिकायत पर दर्ज की गई थी।
पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
FIR के मुताबिक, बजरंगी ने अपने कुछ अज्ञात समर्थकों के साथ कथित तौर पर ASP कुंडू के नेतृत्व वाली पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था। तलवार और त्रिशूल लिए मंदिर की ओर जा रहे समर्थकों ने पुलिस को धमकी भी दी थी। बिट्टू बजरंगी की पहचान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की गई थी।
एफआईआर के अनुसार, जब कुंडू ने भीड़ को रुकने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही उनके साथ हाथापाई की। फिर पुलिस वाहनों से उनके हथियार भी छीन लिए। पुलिस ने कहा कि गोरक्ष बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बजरंगी को शुरू में तावड़ू की अपराध जांच एजेंसी टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 31 जुलाई को नूंह में सांप्रदायिक झड़पें भड़कने के एक दिन बाद 1 अगस्त को बजरंगी को फरीदाबाद पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अब तक 60 एफआईआर दर्ज, 305 गिरफ्तार
नूंह में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 60 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 305 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गईं। दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद ने एक बयान जारी कर बजरंगी का उसकी युवा शाखा बजरंग दल या वीएचपी से जुड़े अन्य संगठनों के साथ संबंध होने से इनकार किया है।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
10 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines