Nuh VHP Yatra: नूंह में सोमवार को होने वाली विश्व हिंदू परिषद की यात्रा से पहले प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर लिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कह चुके हैं कि 28 अगस्त को नूंह में दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई है। वहीं सरकार ने रविवार को जनता से नूंह जिले में किसी भी तरह की आवाजाही से बचने की अपील की है। जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। नूंह के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा कि किसी भी आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी स्कूल और बैंक बंद हैं। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
जिले में धारा 144 लागू
उन्होंने कहा- “जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। यात्रा को बढ़ावा देने में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” इस संबंध में नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां, हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) की तीन कंपनियों समेत 657 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
इंटरनेट सेवा कल के लिए बंद
उन्होंने कहा- “हमने यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी है। इंटरनेट सेवा कल के लिए बंद रहेगी। प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। हम उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे। स्कूल और बाजार कल बंद रहेंगे।” हरियाणा पुलिस ने कहा कि वह जिले में स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और निगरानी के लिए बलों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नूंह के पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा- “कल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए हम ड्रोन और मैनुअल निरीक्षण की मदद से पड़ोस के इलाके की जांच कर रहे हैं।”
सोहना-नूंह टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मी तैनात
विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुलाई गई यात्रा से पहले गुरुग्राम में सोहना-नूंह टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हरियाणा सरकार द्वारा नूंह में बृज मंडल यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि लोग सावन के महीने में पास के मंदिरों में जाकर पूजा कर सकते हैं।
बनी रहे कानून व्यवस्था
सीएम खट्टर ने कहा- महीने की शुरुआत में नूंह में जिस तरह की घटना हुई, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता आलोक कुमार ने रविवार को कहा कि कल नूंह में ब्रज मंडल शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं उठेगा और सरकार को राज्य में शांति बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए।
शांतिपूर्वक आयोजित करेंगे यात्रा
एएनआई से बात करते हुए आलोक कुमार ने कहा, ”हम जानते हैं कि जी20 शुरू होने वाला है, इसलिए हम यात्रा छोटी करेंगे, लेकिन हम इसे छोड़ेंगे नहीं। कल इसे पूरा करेंगे। मैं भी इसमें हिस्सा लूंगा। हम लॉ एंड ऑर्डर के साथ छेड़छाड़ क्यों करेंगे? सरकार वहां क्यों है? सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए है ताकि लोग अपने धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से आयोजित कर सकें। हम इसे शांतिपूर्वक आयोजित करेंगे।”
इतने बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट
इससे पहले आज दक्षिण रेंज रेवारी के महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने नूंह में यात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और कानून एवं व्यवस्था की तैनाती से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों द्वारा व्यक्त की गई कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका का हवाला देते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी है। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि नूंह जिले में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। इसके तहत 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 11:59 बजे तक नूंह में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।” हालांकि, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि 28 अगस्त को नूंह में ब्रज मंडल जल अभिषेक यात्रा निकालेंगे।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
1 hr ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines