नूंह से पाकिस्तान का एक और जासूस गिरफ्तार, Whatsapp Chats में मिले गद्दारी के सबूत

पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके व्हाट्सएप चैट में कई खुलासे हुए हैं।

Nuh News Pakistani spy

पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस और एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूस करने के आरोप में नूंह जिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने नूंह जिले के राजाका गांव से अरमान को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। इस बार पुलिस ने नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव कांगरका से हनीफ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

देशद्रोह का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद तारीफ पर व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी खुफिया तरीके से दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के दो कर्मचारियों को भेजने का आरोप है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, आधिकारिक रहस्य अधिनियम, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत पाकिस्तानी नागरिक आसिफ बलोच, जाफर और मोहम्मद तारीफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यहां से हुई गिरफ्तारी

हरियाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तारीफ लंबे समय से भारतीय सेना की तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान के कर्मचारियों में भेज रहा है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ स्पेशल पुलिस फोर्स, केंद्रीय जांच एजेंसी, CIA और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार देर शाम गांव बावला राधा स्वामी सत्संग के पास से उसे हिरासत में लिया। हिरासत के समय में तारीफ ने फोन से कुछ चैट्स को डिलीट करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट में हुआ खुलासा

पुलिस जांच में पता चला कि उसके फोन में पाकिस्तानी नंबर के व्हाट्सएप पर हुई बात के कुछ डाटा डिलीट किया गया था। इसके अलावा, उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तानी नंबरों के साथ की गई चैट और कुछ नंबरों पर भेजी गई वीडियो, फोटो और कई सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं। इसके लिए वह दो अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ