Haryana News: 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती गई। एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। अब पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के अलावा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में नूंह के रहने वाले अरमान को भी आतंकियों को सिम कार्ड दिलाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है।
ज्योति मल्होत्रा से है अरमान का लिंक
नूंह पुलिस ने शुक्रवार को 23 साल के अरमान को उसके गांव राजाका से गिरफ्तार किया है। उस पर भारत में पाकिस्तानी गुर्गों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया और उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह 2023 से पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि ‘अरमान नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग (PHC) के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। आपको बता दें कि दानिश हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के राब्ते में भी था।
ये भी पढ़ें: 3 बार पाकिस्तान गई, खुफिया अधिकारी से संबंध बनाए…, यूट्यूबर ज्योति ने देश को ऐसे दिया दगा
पाकिस्तान में रहते हैं रिश्तेदार
अरमान ने दानिश के साथ डिफेंस एक्सपो की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा, पाकिस्तानी एजेंटों के साथ और भी जानकारी शेयर करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अरमान के पिता जमील की दो मौसी पाकिस्तान में रहती हैं। वह 6 महीने पहले पाकिस्तान गया था, जहां वह पिता की मौसी के साथ रहने लगा। 2021 में उसकी शादी हुई और उसके दो बच्चे हैं।
इसके अलावा, अरमान का बड़ा भाई अल्ताफ पिछले कार्यकाल में गांव का सरपंच था और बाद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में भ्रष्टाचार करने के चलते उसे निलंबित कर दिया गया था।
6 दिन की पुलिस रिमांड
शनिवार को अरमान को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उस पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 5 और भारतीय न्याय दंड संहिता की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन है प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद? जिसने ऑपरेशन सिंदूर पर किया विवादित पोस्ट, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा नोटिस
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines