यूट्यूबर ज्योति के बाद नूंह से एक शख्स गिरफ्तार, आतंकियों को सिम कार्ड दिलाने में की थी मदद

Haryana News: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद अब हरियाणा के नूंह का एक शख्स और गिरफ्तार हुआ है, जिस पर आतंकियों को सिम दिलाने में मदद करने का आरोप है।

Haryana News

Haryana News: 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती गई। एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। अब पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के अलावा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में नूंह के रहने वाले अरमान को भी आतंकियों को सिम कार्ड दिलाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

ज्योति मल्होत्रा ​​से है अरमान का लिंक

नूंह पुलिस ने शुक्रवार को 23 साल के अरमान को उसके गांव राजाका से गिरफ्तार किया है। उस पर भारत में पाकिस्तानी गुर्गों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया और उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वह 2023 से पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि ‘अरमान नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग (PHC) के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में था। आपको बता दें कि दानिश हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के राब्ते में भी था।

विज्ञापन

पाकिस्तान में रहते हैं रिश्तेदार

अरमान ने दानिश के साथ डिफेंस एक्सपो की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा, पाकिस्तानी एजेंटों के साथ और भी जानकारी शेयर करने का आरोप है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अरमान के पिता जमील की दो मौसी पाकिस्तान में रहती हैं। वह 6 महीने पहले पाकिस्तान गया था, जहां वह पिता की मौसी के साथ रहने लगा। 2021 में उसकी शादी हुई और उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, अरमान का बड़ा भाई अल्ताफ पिछले कार्यकाल में गांव का सरपंच था और बाद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में भ्रष्टाचार करने के चलते उसे निलंबित कर दिया गया था।

6 दिन की पुलिस रिमांड

शनिवार को अरमान को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उस पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 5 और भारतीय न्याय दंड संहिता की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ