Nuh Bus Accident : हरियाणा के नूंह में हुए बस हादसे ने लोगों को दिल दहला दिया है। आग का गोला बनी बस में 10 लोग जिंदा जल गए, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बस ड्राइवर ने बाइक से पीछा कर रहे जिस व्यक्ति को लुटेरा समझा, उसी ने 50 लोगों की जान बचाई। उसने बस के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़े और फिर यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान उसका हाथ और चेहरा झुलस गया था। इस दौरान उस देवदूत के साथ दो और भी व्यक्ति थे।
मथुरा-वृंदावन से लौट रही बस में ड्राइवर और सहयोगी समेत 60 लोग सवार थे। बस रात के करीब 1.45 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे से चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान खेत की रखवाली कर रहे गांव घुसपैठी के रहने वाले तालीम की नजर बस पर पड़ी। तालीम ने देखा कि बस के फ्यूल टैंक के पास आग लगी। इस पर तालीम ने अपनी बाइक से बस का पीछा किया और बस के बराबर में बाइक लाकर शोर मचाया।
यह भी पढ़ें : धू-धूकर जली बस, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु, नूंह हादसे का Video आया सामने
बाइक सवार के शोर मचाने के बाद भी 2 किमी तक चलती रही बस
तालीम ने बस रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। इसके बाद करीब 2 किलोमीटर तक बस चलती रही। इस दौरान बस में बैठे कुछ यात्री जाग गए। उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि ये बाइक सवार युवक कौन है? इस पर चालक ने कहा कि लुटेरे हैं, सभी लोग अपनी खिड़की और दरवाजे बंद कर लें। उसने कहा कि ऐसे ही लोग गाड़ियों में लूटपाट करते हैं।
युवक ने ओवरटेक कर बस के आगे बाइक खड़ी कर दी
जब चालक ने बस नहीं रोकी तो तालीम ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और बस के आगे लाकर अपनी बाइक खड़ी कर दी। फिर उसने बाइक से उतरकर हाथों से इशारा देकर बस को रोका। रास्ता न होने की वजह से चालक को बस रोकनी पड़ी, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। पूरी बस में आग फैल गई थी। आग की जानकारी मिलते ही ड्राइवर और सहयोगी बस को छोड़कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : टूरिस्ट बस में आग लगी, 10 लोग जिंदा जले, 24 गंभीर घायल; हरियाणा के नूंह में भीषण हादसा
तीन लोगों ने बस में बैठे यात्रियों की बचाई जान
इस दौरान बस में लगी आग को देखकर और शोर सुनकर धुलावट गांव के रहने वाले नफीस और मैनुद्दीन भी पहुंचे। तीनों ने पहले बस का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन ये अंदर लॉक था। इसके बाद तालीम ने दरवाजे के शीशे और नफीस, मैनुद्दीन ने खिड़की के शीशे तोड़कर लोगों को बसों से बाहर निकाला। लोगों की जान बचाने में तीनों के चेहरे और हाथ झुलस गए थे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines