Viral Video: हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव की हत्या के पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में निक्की अपने फ्लैट की सीढ़ियों पर नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह अपनी जिंदगी में खुश नहीं है और कोई उसकी हत्या कर सकता है।
वहीं, दूसरे वीडियो निक्की फ्लैट के गेट पर नजर आ रही है। यह वीडियो साउथ दिल्ली के उसी बिल्डिंग का है, जहां निक्की रहती थी। दोनों CCTV फुटेज 9 फरवरी के हैं। इसकी अगली सुबह यानी 10 फरवरी को निक्की के लिव-इन-पार्टनर साहिल गहलोत ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसका शव एक ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया था। साहिल शव को ठिकाने लगाने वाला ही था कि पुलिस उस तक पहुंच गई।
देखिए एक के बाद एक दोनों वीडियो
यह फुटेज 9 फरवरी की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट का है। इसमें निक्की सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़ रही है।
यह फुटेज 9 फरवरी की रात 9 बजकर 27 मिनट का है। इसमें वह घर के मेन गेट के अंदर दाखिल हो रही है।
गांव में अंतिम संस्कार, परिवार ने लिव इन वाली बात को नकारा
निक्की यादव का बुधवार की शाम हरियाणा के झज्जर के खुम्मार गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उसे अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ा था। परिवार का कहना है कि निक्की साहिल के साथ लिव इन में नहीं थी। अगर वह उसके साथ रहती थी तो परिवार को जरूर बताती।
डॉक्टर बनना चाहती थी निक्की
निक्की डॉक्टर बनना चाहती थी। इसलिए उसने आकाश इंस्टीट्यूट को जॉइन किया था। वह मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। यहां 2018 में साहिल से उसकी मुलाकात हुई थी। साहिल उत्तमनगर की करियर पॉइंट कोचिंग में SSC की तैयारी कर रहा था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था।
5 दिन की रिमांड पर आरोपी साहिल
फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत 5 दिन की रिमांड पर है। डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल से 5 दिन पूछताछ की जाएगी। हमारी कई टीमें उन सभी रास्तों को खंगाल रही हैं, जिन-जिन रास्तों से साहिल गुजरा था। रास्ते में लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।
9 फरवरी को साहिल की थी सगाई
डीसीपी ने बताया कि आरोपी साहिल की 9 फरवरी को सगाई थी। वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया। वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच साहिल गुस्से में आ गया और निक्की का गला मोबाइल चार्जर की केबल से घोंट दिया। इसके बाद वह घबरा गया था।
साहिल निक्की के शव को मितराऊं गांव के एक ढाबे में फ्रिज में रख दिया और फिर अपनी शादी में चला गया। पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है।
वैलेंटाइन डे पर फ्रिज में मिला था शव
बता दें कि 23 साल की निक्की का शव 14 फरवरी को मितराऊं गांव के पास एक ढाबे के फ्रिज में मिला था। यह ढाबा निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत के परिवार के एक सदस्य का है।
निक्की का 9 फरवरी का एक CCTV फुटेज भी मिला है। जिसमें निक्की आखिरी बार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने घर में जाते हुए दिख रही है। आशंका है कि इसी के कुछ घंटे बाद साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Nikki Yadav Murder Case: निक्की को साहिल ने कैसे मारा? हुआ बड़ा खुलासा, श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर होगी जांच
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines