---विज्ञापन---

नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के सीएम, अनिल विज रहे नदारद, देखें पूरी List

Nayab Singh Saini oath Haryana CM : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इससे पहले हरियाणा में गठबंधन टूट गया। इसके बाद राज्य की कमान नायब सिंह सैनी को सौंप दी गई।

Nayab Singh Saini oath Haryana CM : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच गठबंधन टूट गया। इसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। वहीं, अनिल विज नाराज हैं, इसलिए वे समारोह में नहीं पहुंचे। हरियाणा के नए सीएम कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं और ओबीसी के नेता हैं। साथ ही वे हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

ये बनाए गए मंत्री

---विज्ञापन---

नायब सिंह सैनी के साथ कंवरपाल सिंह, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जय प्रकाश दलाल, डॉ. बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

---विज्ञापन---

कौन हैं जय प्रकाश दलाल

नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में जय प्रकाश दलाल को भी जगह मिली। लोहारू से विधायक जय प्रकाश दलाल खट्टर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। साथ ही वे भाजपा के कई पदों जैसे किसान सेल के प्रभारी, जींद जिला प्रभारी पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं बनवारी लाल

---विज्ञापन---

खट्टर सरकार में मंत्री रहे डॉ. बनवारी लाल को एक बार फिर नई सरकार में स्थान मिला। उन्होंने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बावल से विधायक बनवारी लाल अनुसूचित वर्ग से आते हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं कंवरपाल सिंह

कंवरपाल सिंह यमुनानगर जिले की जगाधरी सीट से विधायक हैं। कंवरपाल सिंह खट्टर की पहली सरकार में विधानसभा के अध्यक्ष थे, लेकिन जब खट्टर की दोबारा सरकार बनी तो वे शिक्षा मंत्री, वन मंत्री बनाए गए थे। एक बार फिर उन्होंने शपथ ग्रहण की।

First published on: Mar 12, 2024 05:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola