Nafe Singh Rathee murder connections with Lawrence Bishnoi: जिन नफे सिंह राठी की हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में सरेराह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी, वह प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता थे। पहलवानी का शौक रखने वाले नफे सिंह राजनीतिक के दंगल में आज तक अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देते आए थे। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि कुछ सड़क चलते हमलावरों ने उन्हें इस बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हत्या का शक
कार में जिस तरफ नफे सिंह बैठे थे हमलावरों ने उधर ही एक के बाद एक कुल करीब चार दर्जन से अधिक गोलियां दागीं हैं। मानो वह केवल उनकी मौत ही सुनिश्चित करना चाहते थे। हत्यारों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पता चलता है कि हत्याकांड को पूरी रैकी करने के बाद अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है। सूत्रों की मानें तो लॉरेंस ने जेल के अंदर से अपने गुर्गे काला जठेड़ी के माध्यम से इस हत्याकांड की पूरी पटकथा लिखी है। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे किसी प्रॉपर्टी विवाद होने की बात सामने आ रही है।
नफे सिंह राठी का राजनीतिक सफर
फिलहाल नफे सिंह राठी भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन इससे पहले वह बहादुरगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। वहीं, वह बहादुरगढ़ नगर परिषद के दो बार चेयरमैन भी रहे थे। वह ऑल इंडिया इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं उन्होंने रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। यहां बता दें कि उन पर पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार की खुदकुशी में मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था, जिसमें वह अग्रिम जमानत पर थे।
ये भी पढ़ें: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines