हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कौनसी जमीन, क्या है विवाद; किस वजह से की गई नफे सिंह राठी की हत्या?

Nafe Singh Rathee murder land dispute connection: नफे सिंह राठी का नाम पहले भी जमीन विवाद से जुड़ा रहा है। उनकी पत्नी और बेटे पर जमीन को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी मामले में जांच करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घायलों के बयान लिए जा रहे हैं, घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के बाद दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathee

Nafe Singh Rathee murder land dispute connection: बहादुरगढ़ के बाहुबली पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की नृशंस हत्या के पीछे क्या कारण हैं? प्राथमिक जांच में किसी जमीन विवाद को इस हत्याकांड की वजह बताया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब नफे सिंह का नाम किसी जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस रिकॉर्ड खंगाले तो उनकी पत्नी और बेटे पर भी जमीन को लेकर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं।

पुलिस घायलों के बयान ले रही 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल घायलों के बयान लिए जा रहे हैं, घायलों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है। परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं, सीसीटीवी फुटेज और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

पत्नी व बेटे पर लगे थे जमीन विवाद में आरोप

जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने अक्टूबर  2022 में बहादुरगढ़ में एक प्लॉट की धोखाधड़ी को लेकर नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार शीला राठी पर एक डिस्प्यूट प्रॉपर्टी में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए कागजों में हेराफेरी करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं इस मामले में उनके बेटे जितेंद्र राठी को आरोपी बनाया गया था। जनवरी 2023 में जितेंद्र को इस केस में जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी नाम सामने आया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

हत्या किन लोगों ने की?

राजनीतिक गलियारों में जितनी नफे सिंह की पकड़ थी, इलाके में ही वह उतनी की हनक रखते थे। सत्ता, विपक्ष और प्रशासन में उनकी पकड़ से उन्होंने अपना कद काफी बढ़ा लिया था। बहरहाल हत्या किन लोगों ने की? किस लिए की और इस पूरे हत्याकांड की वजह क्या है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन जिस तरह बदमाशों ने नफे सिंह को गोलिंया दागी है उससे साफ जाहिर होता है कि उनका मकसद केवल उन्हें जान से मारना ही था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ऐसी क्या बात थी जिस वजह से इस पूरे हत्याकांड को इस तरह फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। क्या बदमाश अपनी दहशत फैलाना चाहते थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे हत्यारों की पहचान हो सके। इलाके में दहशत का माहौल है, सूत्रों की मानें तो पुलिस की एक टीम मामले मे दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  कौन थे इनेलो के नफे सिंह राठी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्यों है हत्या का शक?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola