हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नफे सिंह राठी के हत्यारों की सूचना दो, एक लाख रुपये इनाम पाओ, सामने आईं तस्वीरें

Nafe Singh Rathee Murder Case : हरियाणा के झज्जर में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून दिया गया था। तीन आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। झज्जर पुलिस ने तीनों हत्यारों की तस्वीरें जारी की हैं। नफे सिंह राठी के हत्यारों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम मिलेगा।

विज्ञापन
नफे सिंह राठी के आरोपियों की हुई पहचान।

Nafe Singh Rathee Murder Case : हरियाणा इनेलो प्रमुख और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के हत्यारों की पहचान कर ली गई है। तीन आरोपियों ने राठी को गोलियों को भूनकर मौत के घाट उतारा था। इसे लेकर पुलिस ने हत्यारों की तस्वीरें जारी की हैं। जो व्यक्ति हत्यारों की सूचना देगा, उसे एक-एक लाख रुपये इनाम मिलेगा।

तीन आरोपियों ने नफे सिंह राठी पर चलाई थीं गोलियां

झज्जर पुलिस ने शनिवार को कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई। आरोपियों के नाम आशीष, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान और अतुल हैं। इन तीनों हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीर भी जारी की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फॉर्च्यूनर को छेद कर घुसीं 20 से ज्यादा गोलियां, नफे सिंह राठी की हत्या के बाद के Video आए सामने

नफे सिंह राठी हत्याकांड पर एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन

नफे सिंह राठी हत्याकांड पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि कल एक दिन पहले मिली चेतावनी वाली कॉल के आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उसकी रिमांड लेंगे और उससे पूछताछ करेंगे। 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है और एफएसएल ने इसकी जांच की है, जिनकी पहचान हो गई है, उनके पीछे हमारी टीमें लगी हुई हैं। हम छापेमारी कर रहे हैं और हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

हरियाणा इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गाड़ी पर गोलियां चली थीं। बदमाशों ने 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में अंधाधुंध फायरिंग की थी। कुछ गोलियां गाड़ी को छेद करती हुई नफे सिंह को लगी थीं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना

विज्ञापन

एसआईटी की टीम गठित

हरियाणा सरकार ने नफे सिंह राठी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी सहित आठ टीमें गठित कर दीं। पुलिस ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली है। अब पुलिस तस्वीर जारी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है। हालांकि, अभी तक कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है, इसलिए पुलिस ने इन तीन हत्यारों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola