Nafe Singh Murder Case Latest Update: इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। बताया जाता है कि दोनों शूटर विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस को कुछ आईपी एड्रेस मिले हैं, जिनसे विदेशों में बात हो रही थी। दोनों शूटरों सौरभ और आशीष 8 दिन की पुलिस कस्टडी में है।
गोवा से गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर्स
मिली जानकारी के मुताबिक, नफे सिंह राठी की हत्या के वक्त दोनों शूटर कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स कार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गए। दोनों शूटरों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। नफे सिंह राठी की 25 फरवरी को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: नफे सिंह राठी के हत्यारों की सूचना दो, एक लाख रुपये इनाम पाओ, सामने आईं तस्वीरें
कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से शूटरों का कनेक्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए शूटरों के नाम सौरव और आशीष हैं। दोनों का कपिल सांगवन उर्फ नंदू गैंग से कनेक्शन सामने आया है। दोनों शूटर्स दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों शूटर नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में थे।
कपिल सांगवान ने ली हत्या की जिम्मेदारी
बता दें कि नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी कपिल सांगवान ने ली। सांगवान इस समय लंदन में बैठा है। उसने कहा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा, मैं उसका यही अंजाम करूंगा। सांगवान ने बताया कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से दोस्ती थी। राठी और मंजीत का भाई संजय एक साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। हरियाणा सरकार ने मामले में एसआईटी का गठन किया है। सीबीआई भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: Nafe Singh Rathee हत्याकांड में शामिल 2 शूटर गिरफ्तार, जानें कहां से और कैसे पकड़े गए आरोपी?
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines