Nafe Singh Rathee: इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड में बुधवार को नया खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से दोस्ती थी। मंजीत का भाई संजय और नफे सिंह एक साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। गैंगस्टर कपिल सांगवान ने आगे लिखा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा मैं उसका ये ही अंजाम करूंगा। हालांकि अभी हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने की बात की है। पुलिस के अनुसार कई बार बदमाश अपनी दहशत फैलाने के लिए भी ऐसी पोस्ट करते हैं।
कपिल सांगवान ने बताई हत्या की वजह
अपनी पोस्ट में कपिल सांगवान ने कहा कि नफे सिंह गलत आदमी था। उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाकर बहादुरगढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा किया। बता दें फिलहाल इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। उन पर 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं थी। घटना में नफे सिंह समेत दो लोगों की मौत हुई थी।
कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान?
जानकारी के अनुसार कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई विकासपुरी से की थी। इसके बाद उसने गुरुग्राम स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में दाखिला लिया था। अपराध की दुनिया में लोग उसे नंदू के नाम से भी जानते हैं। फिलहाल वह पेरोल पर रिहा है। वह इंग्लैंड में रहता है। उस पर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, प्रेमी ने उठाया दर्दनाक कदम
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ कोर्ट में किसे मारने निकले थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश, पुलिस ने दबोचे
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
9 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines