उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सौरभ राजपूत, साहिल शुक्ला, मुस्कान रस्तोगी जैसे किरदार हरियाणा के रोहतक जिले के जगदीप मर्डर केस में भी देखने का मिले। हालांकि मर्डर की कहानी मेरठ की कहानी से अलग है, लेकिन तीनों किरदार एक जैसे हैं। मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया। रोहतक में पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को मारकर शव ठिकाने लगा दिया। उसने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को 7 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया।
मृतक जगदीप रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में योगा टीचर था। आरोपियों ने उसका अपहरण किया रोहतक से 61 किलोमीटर दूर चरखी दादरी के पैंतावास गांव में 7 फीट गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया। अपहरण के 10 दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और 3 महीने तक पुलिस योगा टीचर की तलाश करती रही, लेकिन गत 24 मार्च को योगा टीचर का मिला, तब जब गड्ढे से दुर्गंध आने लगी। पुलिस जांच में योगा टीचर के अवैध संबंधों का पता चला और पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए 2 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:मुस्कान और बॉयफ्रेंड साहिल के नए सच ने पलटा केस, जानें दोनों ने मिलकर क्यों ली सौरभ की जान?
पैसे देकर खुदवाया था गड्ढा
मिली जानकारी के अनुसार, योगा टीचर जगदीप की हत्या पिछले साल 24 दिसंबर को की गई थी। हत्यारोपी हरदीप को पता चला गया था कि उसकी पत्नी के मकान मालिक जगदीप के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए हरदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जगदीप को 7 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा दफना दिया। जगदीप को दफनाने के लिए हरदीप ने चरखी दादरी के पैंतावास गांव में कुछ लोगों को पैसे देकर गड्ढा खुदवाया था।
उसने लोगों को बताया था कि गड्ढा बोरवेल के लिए खुदवाना है, लेकिन उसने जगदीप को उसमें दफन करना था। जगदीप मूलरूप से झज्जर जिले के मांडोथी गांव का निवासी थी। उसे हरदीप और उसके दोस्तों ने मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से लौटते समय अगवा किया। हरदीप और उसके दोस्तों ने जगदीप के हाथ-पैर बांधे और उसे बुरी तरह पीटा। फिर गड्ढे में दफना दिया। हरदीप और उसके दोस्तों ने जगदीप के मुंह पर टेप लगाया, ताकि वह शोर न मचा सके।
यह भी पढ़ें:सौरभ-मुस्कान की बेटी की हालत कैसी? नाना-नानी के पास नहीं अब उसके सवालों के जवाब
रिपोर्ट के अनुसार, जगदीप की हत्या करने के 10 दिन बाद 3 जनवरी 2025 को शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में जगदीप के गुमशुदा होने की शिकायत आई। जांच करते हुए पुलिस ने जगदीप के कॉल रिकॉर्ड को एक्सेस किया तो हरदीप और उसके दोस्त धर्मपाल से कई कॉल का पता चला। दोनों से पूछताछ की तो वे टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines