हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mulana Vidhansabha Seat Result Live Updates: कांग्रेस की पूजा चौधरी जीतीं, संतोष सारवान की हार

Mulana Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार अंबाला जिले की मुलाना सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल। कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर रही। यहां एंटी इनकंबेंसी का लाभ कांग्रेस को मिल ही गया।

विज्ञापन
LIVE Haryana Mulana assembly constituency result 2024

LIVE Mulana Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: मुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा चौधरी 12674 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा की संतोष सारवान को हार का सामना करना पड़ा। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 50 साल से यहां चौधरी परिवार का प्रभाव रहा है। 2019 में यहां से पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना के बेटे वरुण चौधरी ने जीत हासिल की थी। वे इस बार लोकसभा चुनाव जीतकर अंबाला से सांसद बन चुके थे। बीजेपी की बंतो कटारिया को उन्होंने 49036 वोटों से हराया था। मुलाना सीट से कांग्रेस ने उनकी पत्नी पूजा चौधरी पर दांव खेला था। 9 बार फूलचंद मुलाना खुद यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, 2 बार चौधरी ने फाइट की है। परिवार को 5 बार जीत मिली थी, जबकि 6 बार हार। इस सीट पर कुल 225332 मतदाता हैं।

IAS की मां चुनाव मैदान में 

बीजेपी ने IAS अधिकारी सुशील सारवन की मां संतोष सारवन को मुकाबले में खड़ा किया था। सारवान इससे पहले 2014 में जीत हासिल कर चुकी हैं। 2019 में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था। राजबीर सिंह बराड़ा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुलाना से गुरतेज सिंह, INLD-BSP गठबंधन ने प्रकाश भारती व JJP-ASP गठबंधन ने डॉ. रविंद्र धीन पर दांव खेला था। पूजा चौधरी ने जीत के लिए दिन-रात एक किया था।

ग्रामीण इलाकों में इस बार बड़ा मुद्दा विकास रहा। महंगाई और मुलाना में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर भी लोगों के बीच विरोध दिखा। इस सीट पर अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। यहां से अब तक 5 बार कांग्रेस, 2 बार बीजेपी और 1 बार जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। इस सीट पर 118700 पुरुष और 104922 महिलाएं वोटर हैं। 3 वोट थर्ड जेंडर्स के हैं। 2009 में यहां से इनेलो ने जीत हासिल की थी। वरुण चौधरी की पकड़ यहां मानी जाती है, लेकिन इसका फायदा उनकी पत्नी को मिला।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola