Haryana Model Molestation Case: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में राजीव चौक पर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनी सिंह के साथ अश्लील हरकत हुई है। सोनी सिंह जयपुर से दिल्ली आ रही थीं और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैब का इंतजार कर रही थीं, जब एक अज्ञात युवक आकर उनके सामने पैंट की जिप खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा। मॉडल ने चिल्लाने या जवाब देने की बजाय घटना का वीडियो बनाकर गुरुग्राम पुलिस को टैग करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
1090 हेल्पलाइन पर नहीं मिली मदद
मॉडल ने बताया कि उसने पुलिस और 1090 हेल्पलाइन पर कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली, बल्कि जवाब मिला कि थाने आकर शिकायत दर्ज कराएं। थाने से पहुंचने से पहले वीडियो वायरल हो गया और गुरुग्राम पुलिस ने सिविल लाइन थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 75(2) के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की और बताया कि घटना 2 अगस्त की है और केस 6 अगस्त को दर्ज हुआ। आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
यह भी पढ़ें: बैड टच किया, अश्लील वीडियो बनाए और… पूर्व केंद्रीय मंत्री के सचिव की पत्नी से छेड़छाड़, FIR दर्ज
पीड़िता बोली- बेहद शर्मनाक कृत्य था
मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने बताया कि वह 2 अगस्त 2025 को शूटिंग के बाद जयपुर से दिल्ली आ रही थी। सुबह के करीब 11 बजे थे और वह गुरुग्राम में राजीव चौक अंडरपास के पास खड़ी कैब का इंतजार कर रही थी कि एक युवक आया और उसके चारों ओर चक्कर काटने लगा। युवक ने बैग टांगा हुआ था और मास्क पहना हुआ था। मैंने अनदेखा किया, लेकिन वह बिल्कुल सामने पास आकर खड़ा हो गया। मैंने उसे घूरकर देखा तो वह पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन करने लगा। यह देखकर मैं चौंक गई।
यह भी पढ़ें: Oyo Hotel की मालकिन ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
हिम्मत करके वीडियो शूट किया
पीड़िता ने बताया कि समझ नहीं आया क्या करुं, लेकिन चिल्लाने या रिएक्ट करने की बजाय वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। इस बीच कैब ड्राइवर का फोन आ गया। उसने मुझे ट्रैफिक के कारण 200 मीटर दूर बुलाया। वह चलने लगी और युवक को भी अहसास हुआ कि मैंने उसे देख लिया है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। मेरे चलते ही वह सड़क पार करके चला गया। मैंने पुलिस को टैग करके वीडियो पोस्ट किया। पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन एक मीडिया वाले का फोन उठाया। फिर राजीव चौक पुलिस थाने से फोन आया।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines