LIVE Meham Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार दिख रहे थे। कांग्रेस के बलराम दांगी जीत गए हैं। उन्होंने 17474 वोटों से जीत दर्ज की। हरियाणा जनसेवक पार्टी के बलराज कुंडू को 38605 वोट मिले। 28 फरवरी 1990 को ‘महम कांड’ के कारण यह सीट देशभर में चर्चा में आ गई थी। तब पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इस सीट पर अधिकतर जाट विधायक ही जीते हैं। इस बार कांग्रेस ने पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी को टिकट दिया था। बलराम दांगी युवा चेहरा थे, जिनके सामने भाजपा के खिलाड़ी दीपक हुड्डा मैदान में थे।
पत्नी भी बॉक्सर
बता दें कि दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन रह चुके हैं। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा भी बॉक्सर हैं। महम के गांवों में खेलों का आयोजन करवाने के लिए दीपक हुड्डा जाने जाते हैं। वहीं, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर राधा अहलावत बागी होकर मैदान में उतरी थीं। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने किसान नेता विकास नेहरा पर दांव खेला था। 2022 में इन्होंने आप का दामन थामा था। दावा था कि इनको महम चौबीसी का समर्थन हासिल है। महम सीट पर मौजूदा विधायक बलराज कुंडू बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती बन रहे थे। वे हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) बना चुके थे। पिछली बार उन्होंने बीजेपी से टिकट की डिमांड की थी, लेकिन टिकट शमशेर खरकड़ा को मिला। जिसके बाद कुंडू ने इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
40 फीसदी वोटर जाट
महम सीट पर सबसे अधिक 40 फीसदी वोट जाट समुदाय के हैं। वहीं, इस सीट पर SC वोटरों की संख्या 25-28 फीसदी है। वहीं, 10-12 फीसदी वोट ब्राह्मणों, 4 फीसदी वोट पंजाबी और 11 प्रतिशत वोट OBC समुदाय के हैं। इस सीट पर कुल 198656 वोटर हैं। इस हलके में मोखरा, बहलबा, मदीना, निंदाणा, खरैंटी, लाखनमाजरा, सैमाण, बहुअकबरपुर, फरमाना, गद्दीखेड़ी, डोभ, भैणी सुरजन, गिरावड़, सीसर खास और अलायब जाटों के बड़े गांव हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
2 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
2 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
3 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
11 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
13 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
15 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण, सात दिन तक रखा बंधक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines