हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हमारी सरकार विभिन्न देशों में मैनपॉवर सप्लाई करने के लिए तैयार है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर खट्टर ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू के देश ने 1000 कामगारों की मांग की थी जिसे लेकर एक विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि जो योग्य हैं वो आवेदन करें।
खट्टर ने बताया कि दुबई में एक बैठक के दौरान हमने जरूरतमंद देशों में मैनपॉवर भेजने पर सहमति जताई थी। ऐसे कई देश हैं जहां मैनपॉवर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करते हुए युवाओं को व्यवस्थित तरीके से भेजना चाहिए। खट्टर ने कहा कि किसी को भी जाने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ‘डंकी सिस्टम’ का विरोध किया है। इजरायल में लोग रह रहे हैं और जो वहां जाकर मदद करना चाहते हैं उन्हें जाने की आजादी है। दरअसल, डंकी शाहरुख खान की आने वाली फिल्म है जिसमें अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका, कनाडा या ब्रिटेन भेजते हुए दिखाया गया है। खट्टर इसी तरह के सिस्टम के खिलाफ बात कर रहे थे।
प्रदेश में कम हुई बेरोजगारी दर
इसके साथ ही एक्स पर एक पोस्ट में खट्टर ने कहा कि साल 2015-16 में हरियाणा की गरीबी दर 11.88 प्रतिशत आंकी गई थी। इसके बाद से हमने निरंतर प्रयास किए जिनका परिणाम है कि साल 2019-21 में यह दर 7.07 प्रतिशत हो गई। हमारी सरकार के दौरान यह दर 4.5 प्रतिशत से ज्यादा कम हुई है और 14 लाख 29 हजार 341 परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
ये भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में तय हो गया सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला!
ये भी पढ़ें: लोकतंत्र का गला घोट रही है केंद्र सरकार : सोनिया गांधी
ये भी पढ़ें: क्या विपक्ष ने खुद करवाया था अपने ही सांसदों को सस्पेंड?
ये भी पढ़ें: जयराम रमेश ने संसद सुरक्षा चूक की जांच पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines