गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में युवती पर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हमले की वजह बेहद हैरान कर देनी वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स इस युवती का लिव इन पार्टनर है। जहां तक वजह की बात है, फिजिकल रिलेशन से इनकार करने पर लिव इन पार्टनर पर यह हमला किया गया है। बहरहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- कन्नौज के रहने वाले शिवम के साथ काफी दिनों से लिव इन में थी 28 साल की युवती, शादीशुदा होने के बावजूद दे रहा था उससे शादी का झूठा झांसा
हमले के आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले शिवम के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस को दिए बयान में 28 साल की युवती ने बताया कि वह शिवम की सहवासी (Live In Partner) है। बहुत दिनों से शिवम उसका शोषण कर रहा था। हालांकि पहले संबंध सहमती से थे, लेकिन बाद में पता चला कि शिवम शादीशुदा है और शादी का झूठा झांसा देकर उसका इस्तेमाल कर रहा है।
घायल युवती की मानें तो इससे पहले कि वह शिवम से इस मसले पर बात कर पाती, गुरुवार को शिवम ने फिर से फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने (घायल युवती ने) इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिद पर अड़ा शिवम तैश में आकर स्क्रू ड्राइवर उठाकर उस पर टूट पड़ा। गर्दन पर वार करके लिव इन पार्टनर को बुरी तरह से घायल करके शिवम मौके से भाग गया।
दूसरी तरफ घायल युवती ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस ने घायल युवती के बयान पर गुरुग्राम थाना सदर में केस दर्ज करके नाहरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई में आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी स्क्रू ड्राइवर से हमला की घटनाएं आ चुकी हैं सामने
स्क्रू ड्राइवर से हमले का ऐसा ही एक मामला पिछले साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से भी सामने आया था, जब एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला की स्क्रू ड्राइवर से बेरहमी से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा था कि हमला तब हुआ जब महिला ने उस व्यक्ति से बात करने से इनकार कर दिया। इनकार से गुस्साए आरोपी ने उस पर 51 बार चाकू से हमला किया। इसके अलावा दो महीने पहले तेलंगाना में सामने आया था, जब विकाराबाद जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक 19 वर्षीय लड़की की आंखों में स्क्रू ड्राइवर से हमला किया था और ब्लेड से उसका गला काट दिया था। जानलेवा हमले के बाद लड़की की मृत्यु हो गई और उसका शव एक तालाब में पाया गया।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 hr ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
21 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines