हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोटों की बारिश का Video, भांजी की शादी में मामा ने बरसाए एक करोड़ के नोट, गिनते-गिनते थक गए लोग

Mama Showered Rupee on Niece’s Wedding: मामा ने भांजी की शादी में रस्मों के दौरान दूल्हे, बारातियों और मेहमानों के सामने करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डी रख दी।

विज्ञापन

Mama Showered Rupee on Niece’s Wedding: आपने बॉलीवुड फिल्म का ‘मैं बारिश कर दूं पैसे की..’ गाना तो सुना ही होगा। इस गाने से काफी हद रिलेट करना एक मामला हरियाणा के रेवाड़ी शहर से मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी में रस्मों के दौरान दूल्हे, बारातियों और मेहमानों के सामने करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डी रख दी। जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई है। अब इस शादी की पूरे देश में चर्चा हो रही है।

विधवा बहन के घर भाई ने लगाया नोटों की गड्डी का ढेर 

ये मामला रेवाड़ी से सटे गांव आसलवास का है। गांव आसलवास सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी। सतबीर की इकलौती बहन के पति का काफी समय पहले निधन हो गया था। उसकी बहन की सिर्फ एक बेटी है, जिसकी हाल ही में शादी हुई। हिंदू रीति रिवाज के तहत सतबीर अपनी इकलौती भांजी की शादी का भात (शगुन) भरने के लिए करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डी लेकर गया। विधवा बहन के घर भाई ने नोटों की गड्डियों का ढेर लगा दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

1 करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 के रुपए का शगुन

जानकारी के अनुसार, भांजी की शादी से पहले भाई की तरह भात की रस्म निभाने के लिए सतबीर अपने गांव के लोगों के साथ बहन के घर गया। शाम को जब भात देने की रस्में निभानी शुरू की तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। सतबीर ने अपनी बहन के घर 500-500 के नोट की गड्डियों का ढ़ेर लगा दिया। सतबीर ने पूरे 1 करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 के रुपए का भात भरा। इसके अलावा करोड़ों रुपए के गहने और बाकी का सामान भी दिया।

यह भी पढ़ें: सरकारी नल से अचानक निकलने लगा दूध! बाल्टियों में भरकर ले गए लोग, क्या है सच्चाई?

लाडली बहन

सतबीर का खुद का क्रेन का कारोबार है, साथ ही वो अच्छी खासी जमीन का मालिक भी है। सतबीर अपने गांव में ही परिवार के साथ रहता है। वह हमेशा से ही अपनी बहन की मदद के लिए हाथ बढ़ाते आ रहा है। ऐसे में जब बहन की बेटी की शादी आई तो उन्होंने भात के रूप में ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें