Mahendragarh School Bus Accident Inside Story: खून से सने कपड़े, रोते बिलखते बच्चे और उन्हें संभालते उनके मां-बाप और डॉक्टर, अस्पताल में दर्दनाक मंजर देखकर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की आंखें भर आईं। भरे मन से उन्होंने बच्चों को चॉकलेट-टॉफियां देकर बहलाने की कोशिश की, लेकिन दर्द से बेहाल बच्चे अपने आंसू नहीं रोक पाए। बच्चों की हालत देख शिक्षा मंत्री भड़क गईं और उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर हादसे (School Bus Accident in Haryana) पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि स्कूल बस (Mahendragarh School Bus Accident) के ड्राइवर, स्कूल प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। अगर स्कूल ड्राइवर वाकई हादसे के वक्त नशे में मिला तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, यह हम सुनिश्चित करांएगे। उस इंसान के कारण 8 मासूमों की जान चली गई। बच्चे अस्पताल पहुंच गए, खून बह गया, इसकी जिम्मेदारी तो स्कूल को ही लेनी पड़ेगी और सजा भी भुगतनी पड़ेगी। बच्चों से मिलकर आ रही हूं, उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन बच्चे काफी दर्द में हैं।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की…
हादसा होने के कई कारण आए सामने
कनीना थाना प्रभारी उदयभान के अनुसार, बस हादसा होने के एक नहीं बल्कि कई कारण सामने आए हैं। पहली वजह छुट्टी के दिन भी स्कूल का खोलना है। आज ईद की सरकारी छुट्टी है, इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल खुला और बस बच्चों को लेने पहुंची। दूसरी वजह बस ड्राइवर का नशे में होना है। इसका खुलासा एक छात्र ने अपने बयान में भी किया है। उसने बताया कि ड्राइवर नशे में था, उसके पास खड़े होने दुर्गंध आ गई थी।
तीसरी वजह स्पीड और ओवरटेकिंग है। ड्राइवर 100 से ज्यादा की स्पीड पर ड्राइव कर रहा होगा और उसे ओवरटेक करने की कोशिश की होगी, जिस वजह से बस का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क किनारे पलट गई। पुलिस जांच में एक और खामी यह सामने आई है कि बस के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं थे। फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद बस स्कूल में इस्तेमाल हो रही थी। इसलिए भी कार्रवाई होगी।
परिवहन मंत्री ने हादसे की तीखी प्रतिक्रिया दी…
स्कूल जाते समय आज सुबह हुआ हादसा
बता दें कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के गांव उन्हानी में आज सुबह करीब 8 बजे स्कूल बस हादसा हुआ। सड़क किनारे बस पलटने से उसमें सवार 8 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 40 स्टूडेंट सवार थे। चीख पुकार सुनकर राहगीर और ग्रामीण दौड़े आए, जिन्होंने क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
23 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 day agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
1 day agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
2 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines