हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में आज चंडीगढ़ में महापंचायत बुलाई गई थी. महापंचायत का फैसला आ चुका है. पंचायत ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और अगर इसके बाद भी DGP को नहीं हटाया जाता तो आंदोलन शुरू किया जायेगा.
महापंचायत की 31 मेंबर वाली कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर जय नारायण ने कहा कि सरकार ने सिर्फ एक छोटा सा कदम उठाया है, SP को सस्पेंड किया है. FIR में उन 15 अधिकारियों के नाम डाले गए हैं, जिनको लेकर अपने सुसाइड नोट में पूरन कुमार ने लिखा था कि इन्होंने मदद नहीं की है लेकिन उनकी मौत के लिए दो लोग ही जिम्मेदार हैं.
जय नारायण ने बताया कि सुसाइड नोट में दो लोगों को जिम्मेदार बताया गया है, SSP रोहतक और DGP शत्रुजीत कपूर! SSP रोहतक को तो हटा दिया लेकिन DGP पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कमेटी आंदोलन शुरू कर रही है यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. आगे के कदम को लेकर चर्चा की जाएगी. हमारी सरकार से अपील है कि लोगों की मांग सुने, वरना देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जायेगा.
महापंचायत के बाद समिति के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, “हरियाणा के डीजीपी और रोहतक के पूर्व एसपी को इस मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हरियाणा सरकार को डीजीपी को उनके पद से हटा देना चाहिए. हमने 48 घंटे का समय दिया है, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे.”
पंजाब में आज आम आदमी पार्टी द्वारा IPS वाई पूरन कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यभर में कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है. अमृतसर में मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के नेतृत्व में भंडारी पुल से हॉल गेट तक निकाला जाएगा.जालंधर में मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में कॉरपोरेशन चौक से लव कुश चौक तक कैंडल मार्च का होगा. पटियाला में MLA गुरदेव सिंह देव मान के नेतृत्व में शेरावाला गेट से ओएम मैक्स मॉल तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा.
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
19 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines