Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ओयो होटल में 24 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी को शक था, उसकी प्रेमिका फोन पर किसी और से बात करती है। इसी शक पर उसने वारदात को अंजाम दे डाला।
नेशनल हाईवे के किनारे है ओयो होटल
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार (13 जून) देर रात फरीदाबाद में एनएच-19 के पास होटल लाइमस्टोन की बताई गई है। सेक्टर-31 के थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें एनएचपीसी चौक के आसपास के ओयो रूम में एक युवती की रहस्यमय मौत की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आरोपी के गले पर भी चोट के निशान
थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे में एक 24 साल की युवक भी मौजूद था। उसके गले पर चोट का निशान था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश बताया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने फोन करके अपनी प्रेमिका को होटल में बुलाया था।
फोन करके प्रेमिका को होटल बुलाया
ओयो होटल में आरोपी और प्रेमिका के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि फिर आकाश ने रस्सी से उसका गला दबा दिया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह पीड़िता को पिछले सात साल से जानता है। आरोपी आकाश फरीदाबाद की शिव कॉलोनी में रहता है और दिल्ली में एक निजी कंपनी में मुनीम का काम करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हरियाणा की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
New Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
11 mins agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines