Love Marriage Husband Wife: हरियाणा के हिसार में एक युवक ने अपने ससुराल वालों पर उसकी पत्नी को जान से मारने का आरोप लगाया है। ये मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस में शिकायत देते हुए अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झूठी शान के लिए अपनी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर युवती के परिवार वालों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है।
अक्टूबर 2022 में हुई शादी
पुलिस में शिकायत करने वाले मनदीप ने बताया कि वो खरकड़ा गांव के रहने वाले हैं। साल 2017 में परीक्षा के दौरान उनकी दोस्ती आजाद नगर की युवती हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने 29 अक्टूबर 2022 को लव मैरिज कर ली। शादी के वक्त उसकी पत्नी B.Sc की पढ़ाई कर रही थी। युवक ने बताया कि शादी के तुरंत बाद उसकी पत्नी के घरवालो ने कुध दिनों का समय मांगते हुए कहा कि वो दोनों की शादी अच्छे ढंग से करवाएंगे। इनता कहकर वो लोग युवकी को अपने साथ ले गए। जून 2023 में युवती ने B.Sc की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसके घर वाले युवती ससुराल वापस भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने युवती को कई बार मनदीप के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए भी कहा।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार! नशा मुक्ति केंद्र में व्यक्ति से कुकर्म, लाइटर से प्राइवेट पार्ट जलाया, आंतें तक फट गईं
चोरी से किया शव का दाह संस्कार
मनदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि उसके परिवार उसे जान से मार सकते हैं। मनदीप को लगा वो मजाक कर रही हैं। लेकिन सोमवार को खबर आई की उसकी पत्नी की हार्ट फेल होने की वजह से मौत हो गई है। इसके बाद जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि युवती के घरवाले मौत के बाद गंगवा के पास एक श्मशान घाट में चोरी से शव का दाह संस्कार कर दिया।
शिकायत पर ने दर्ज किया मुकदमा
मनदीप की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के भाई, मामा और दो बहनों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच एक स्पेशल टीम कर रही हैं। पुलिस ने श्मशान घाट से चिता की राख व अस्थियों के सैंपल ले लिए है। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती पिछले काफी समय से बीमार थी और हार्ट फेल होने की वजह से मौत हो गई।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines