BJP Haryana Leader Anil Vij Media Interaction: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच हरियाणा में बड़ा खेला हो गया। भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव टिकट दे दिया। उनकी जगह उनके ही करीबी नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। हालांकि बीच में अनिल विज को मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आई, लेकिन कुर्सी उनके हाथ आते-आते छिटक गई।
इस तरह उनका मंत्री पद और मुख्यमंत्री बनने का सपना दोनों खाक में मिल गए, लेकिन उन्होंने बागी तेवर दिखाते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की। आज मीडिया से बात करते-करते उनका दर्द जुबां पर आया। उन्होंने गीत गाया ‘छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे नई कहानी’, जिससे लगता है कि उन्होंने भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से कोई संकेत भी दे दिया है। आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा, यह वक्त बताएगा।
खट्टर ने दिए थे अनिल विज को मनाने के संकेत
वीडियो में जैसा सुनाई दे रहा है, मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि कब, कैसे, क्या और क्यों हुआ? सब कल की बातें हैं। अब आने वाले समय को देखते हैं। आने वाले वक्त की ओर मुंह करते हैं। सही समय पर आप लोगों को भी सब पता चल जाएगा, जबकि अनिल विज की नाराजगी को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। मैं अनिल विज को अच्छे से जानता हूं। 1990 से हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। नई सरकार में भी उनका नाम कैबिनेट मंत्रियों की सूची में था। उन्हें जल्दी मना लिया जाएगा। वे हमारे हैं और उन्हें मनाकर हम जल्दी सबके सामने स्थिति क्लीयर करेंगे।
नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने से नाराज अनिल विज
बता दें कि 2 दिन पहले अचानक भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफा ले लिया। इसके बाद विधायक दल की चंडीगढ़ में मीटिंग बुलाई गई, जिसमें नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने और अनिल विज को मंत्री पद देने की बात हुई, लेकिन अनिल विज दिल में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पाले हुए हैं और खुद को डिजर्विंग भी मानते हैं, क्योंकि वे 6 बार विधायक रह चुके हैं और राजनीति का अच्छा अनुभव रखते हैं, लेकिन मनोहर लाल खट्टर के करीबी नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से वे नाराज हो गए और विधायक दल की बैठक छोड़कर चले गए। इतना ही नहीं, उन्होंने नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह का भी बॉयकॉट किया। समारोह के समय वे अंबाला में गोलगप्पे खा रहे थे।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines