LIVE Loharu Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: राजस्थान की सीमा से सटी लोहारू सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फरटिया 792 वोटों से जीत गए हैं। दलाल को 80544 और फरटिया को 81336 वोट मिले। भाजपा ने अपने मौजूदा वित्त मंत्री जेपी दलाल को फिर से मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर राजबीर फरटिया लड़ रहे थे। 1996 से लगातार यहां पर कांग्रेस जीत के लिए तरस रही थी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां से गीता बाला, INLD-BSP गठबंधन ने भूपसिंह बैराण को टिकट दिया था। वहीं, जननायक जनता पार्टी (JJP) ने अलका आर्या पर दांव खेला था। जेपी दलाल को अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के सहारे नैया पार होने की उम्मीद थी।
फरटिया लगातार हलके में सक्रिय रहे थे, उनका जेपी दलाल से सीधा मुकाबला था। इस सीट पर अब तक 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें 7 बार कांग्रेस ने पताका फहराई है। पिछली बार कांग्रेस ने यहां से बंसीलाल के दामाद सोमवीर सिंह पर दांव खेला था। जिनको जेपी दलाल ने 17 हजार वोटों से हराया। दलाल 2014 में हार चुके हैं। पहली बार विधायक बनने पर ही उनको वित्त मंत्री की कुर्सी भाजपा ने दी।
दोनों पार्टियों ने खेला जाट चेहरों पर दांव
कांग्रेस और बीजेपी ने दोनों जाट चेहरों पर दांव खेला था। जाट वोट बंटेंगे या गैर जाट वोट खेल करेंगे। यह सवाल था। लोहारू में करीब 2 लाख वोटर हैं। इस बार भी कांग्रेस से सोमवीर सिंह और नरेंद्र राज गागड़वास ने टिकट की डिमांड की थी। लेकिन फरटिया को टिकट मिल गया। लोहारू हलके में श्योराण खाप का दबदबा रहा है। इस खाप के 52 गांव हैं। लगभग 60 हजार वोट श्योराण गौत्र के हैं। INLD-BSP और JJP-ASP उम्मीदवार कितने वोट लेते हैं? यह भी सवाल था। इस सीट पर 68796 वोट जाट, 23814 ब्राह्मण, 9261 वैश्य और 21168 वोट राजपूत समुदाय के हैं। 19845 वोट गुर्जर, 10584 वोट अहीर, 7938 सैनी, 29235 SC वर्ग के वोट हैं।
संबंधित खबरें
गिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
1 day ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
8 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
9 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
12 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
15 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
15 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
16 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines