हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Election Commission ECI LIVE Haryana Election Result 2024: कश्मीर में जीत और हरियाणा में हार के बाद क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे?

Live Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा ने एग्जिट पोल्स को गलत साबित करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है।

विज्ञापन
Live लाइव वोट काउंटिंग हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

Live Updates

21:09 (IST) 08 Oct 2024

परिणाम के बाद खड़गे ने दिया अहम संदेश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद और पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम संदेश दिया है। खड़गे ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष व गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों, अधिकारों के हनन के खिलाफ यह जनमत दिया है। हम हरियाणा के लोगों का आभार जताते हैं, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।

17:05 (IST) 08 Oct 2024

राजस्थान के सीएम ने बनाई जलेबी

हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर राजस्थान भाजपा में जश्न का माहौल है। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर जलेबियां बनाईं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होंगे वहां-वहां भाजपा की ही जीत होगी और चौथी बार भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

15:15 (IST) 08 Oct 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि हम 'एक मोदी सब पर भारी' के नतीजे देख रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) सबक सिखा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया, राहुल गांधी के बयानों पर नहीं। किसान और पहलवान हमारे साथ हैं। हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है।

14:58 (IST) 08 Oct 2024

आदित्य सुरजेवाला का रोड शो

कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। जीत का ऐलान होते ही उन्होंने पहले घर जाकर अपनी दादी से आशीर्वाद लिया। फिर शहर में रोड शो निकालकर जनता का आभार जताया।

14:34 (IST) 08 Oct 2024

कांग्रेस ने 4 और सीटें जीतीं

शाहबाद से कांग्रेस के राम करण चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 61050 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 6441 वोट रहा। थानेसर से अशोक कुमार अरोड़ा जीत गए हैं। उन्हें 70076 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 3243 वोट रहा। नारायणगढ़ से शैली चौधरी चुनावी जीती हैं। उन्हें 62180 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 15094 रहा। पुन्हाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चुनाव जीते गए हैं। उन्हें 85300 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 31916 है।

14:13 (IST) 08 Oct 2024

जेपी नड्डा ने सीएम नायब सैनी से की बात

हरियाणा में भाजपा की बढ़त देखकर हाईकमान भी खुश है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से फोन पर बात की है। सैनी ने सभी सीटों का अपडेट अध्यक्ष को दिया है। शाम को प्रधानमंत्री मोदी हेड ऑफिस से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

13:35 (IST) 08 Oct 2024

कांग्रेस ने 3 सीटें जीती

नूंह विधानसभा सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद जीत गए हैं। उन्हें 91833 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 46963 रहा है। पेहोवा से कांग्रेस के मनदीप चट्ठा जीत गए हैं। उन्हें 64548 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 6553 वोट रहा। जुलाना से विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। उनको 65080 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 6015 वोट रहा।

13:34 (IST) 08 Oct 2024

3 सीटें भाजपा के खाते में

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 68920 वोट मिले। उनकी जीत का मार्जिन 15860 वोट रहा। खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा जीत गए हैं। पवन को 58084 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 5635 वोट रहा। हांसी से भाजपा के विनोद भ्याना चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 78686 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 21460 वोट रहा।

13:08 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में भाजपा का जश्न शुरू

हरियाणा में भाजपा का जश्न शुरू हो गया है। प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। पूर्व सांसद संजय भाटिया और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा वर्करों को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं हरियाणा BJP इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मुलाकात की है। उनके बीच चुनाव परिणामों पर चर्चा हुई।

11:58 (IST) 08 Oct 2024

रेवाड़ी से चिरंजीव राव पीछे

रेवाड़ी विधानसभा सीट से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद और कांग्रेस कैंडिडेट चिरंजीव राव पिछड़ गए हैं। उन्हें 5 राउंड में 16080 वोट मिल चुके हैं। भाजपा कैंडिडेट लक्ष्मण यादव 2057 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 5 राउंड में कुल 18137 वोट मिल चुके हैं।

11:43 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में कांग्रेस को 4 सीटों पर बड़ी लीड

हरियाणा में कांग्रेस को 4 विधानसभा सीटों पर बड़ी लीड मिल रही है। फिरोजपुर झिरका सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान 45775 वोटों से आगे हैं। गढ़ी सांपला किलोई सीट पर 6 राउंड की मतगणना हो चुकी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा 30906 वोटों से आगे हैं। नूंह सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 28973 वोटों से आगे हैं। पुन्हाना सीट पर 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है। मोहम्मद इलियास 19222 वोटों से आगे हैं।

11:19 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस की जीत-हार का मार्जिन

हरियाणा में BJP जिन 48 सीटों पर आगे है, उनमें 7 सीटों पर मार्जिन 1000 वोटों से कम का है। कांग्रेस जिन 36 सीटों पर आगे हैं, उसमें से 3 सीटों पर मार्जिन 1000 वोटों से कम का है।

11:18 (IST) 08 Oct 2024

5वें राउंड में विनेश फोगाट पीछे

जींद की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं। 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और विनेश 1417 वोटों से पीछे हैं। उन्हें 20794 वोट मिल चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 22211 वोट मिल चुके हैं।

11:13 (IST) 08 Oct 2024

अंबाला कैंट से राउंड नंबर 5 के आंकड़े

अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज को 5वें राउंड में 3217 वोट मिले। कांग्रेस के परविंदर परी को 1038 वोट मिले। आईएनएलडी के ओंकार सिंह 47 वोटों के साथ चौथे नंबर पर और आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा 3171 वोटों से आगे हैं। 5वां राउंड होने के बाद आज़ाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा 617 वोटों से लीड कर रही हैं।

10:53 (IST) 08 Oct 2024

जुलाना से विनेश फोगाट पिछड़ीं

जींद की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पिछड़ रही है। भाजपा उम्मीदवार 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। जुलाना में 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।

10:44 (IST) 08 Oct 2024

तोशाम से श्रुति चौधरी आगे

भिवानी जिले की तोशाम सीट पर तीसरे राउंड में श्रुति चौधरी आगे चल रही हैं। किरण चौधरी की बेटी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।

10:34 (IST) 08 Oct 2024

कैथल से आदित्य सुरजेवाला पिछड़े

कैथल विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव लड रहे हैं, लेकिन वे पिछड़ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार लीला राम आगे चल रहे हैं। 2 राउंड की गिनती हो चुकी है।

10:29 (IST) 08 Oct 2024

पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपिंदर सिंह हुड्डा कहते हैं df मौजूदा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। पार्टी हाईकमान सीएम चेहरा तय करेगा। कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी...इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के सभी नेता और हरियाणा के लोगों को जाएगा।
10:27 (IST) 08 Oct 2024

कुमारी सैलजा का कांग्रेस की सरकार का दावा

हरियाणा में मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे और पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा था, लेकिन राउंड शुरू होते ही तस्वीर पलट गई। फिर भी कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

10:23 (IST) 08 Oct 2024

अनिल विज ने मीडिया से की बात

अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज का कहना है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। जनाधार स्वीकार किया जाएगा। मुख्यमंत्री चेहरे का फैसला हाईकमान लेगा।

10:07 (IST) 08 Oct 2024

पानीपत में मतगणना रुकी

पानीपत सिटी सीट पर मतगणना पर बवाल हो गया है। कांग्रेस ने काउंटिंग ही रुकवा दी है। आरोपी है कि EVM में हेरफेर चल रहा है। कहा जा रहा है कि जिस मशीन की बैटरी 99% चार्ज है, उनमें BJP जीत रही है। कम चार्ज वाली बैटरी में कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर बुल्लेशाह मौके पर हैं। अभी तक यहां से भाजपा के प्रमोद विज आगे चल रहे हैं।

09:38 (IST) 08 Oct 2024

पहले राउंड में कांग्रेस के दिग्गज आगे

मतगणना के पहले राउंड में गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, फिरोजपुर झिरका से मामन खान, फरीदाबाद NIT से नीरज शर्मा, हथीन से मोहम्मद इसरायल, होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, इंद्री से राकेश काम्बोज, अंबाला से निर्मल सिंह मोहरा, बाढ़रा से सोमवीर सिंह, बादली से कुलदीप वत्स, बेरी से रघुवीर सिंह कादियान, खरखौदा से जयवीर सिंह, नूंह से आफताब अहमद, पलवल से करन सिंह दलाल, पेहोवा से मनदीप चट्ठा, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, रादौर से बिशन लाल सैनी, रतिया से जरनैल सिंह, समालखा से धर्मबीर सिंह छोक्कर, सिरसा के गोकुल सेतिया, थानेसर से अशोक कुमार अरोड़ा, टोहाना से परमवीर सिंह आगे चल रहे हैं।

09:30 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार आगे

पंचकूला से कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रमोहन बिश्नोई, फिरोजपुर झिरका से नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान आगे चल रहे हैं। पंचकूला से पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पीछे हैं। लाडवा से कार्यवाहक नायब सैनी आगे चल रहे हैं।

09:18 (IST) 08 Oct 2024

निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे

हरियाणा की हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। सावित्री ने चुनाव टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और नामांकन भरा। इस फैसले के चलते मतदान के दिन 5 अक्टूबर को भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

09:06 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की ओर

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में ही परिणामों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। विनेश फोगाट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को शुरुआती रुझानों में ही 70 से ज्यादा सीटों की बढ़त मिल गई है।

08:55 (IST) 08 Oct 2024

भाजपा के अनिल विज आगे

हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे अनिल विज आगे चल रहे हैं। अनिल विज काफी समय से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता रहे हैं और मंच पर खुले तौर पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी ठोक चुके हैं।

08:53 (IST) 08 Oct 2024

दुष्यंत और दिग्विजय चौटाल पीछे

हरियाणा में बड़ा फेरबदल होता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस बहुमत की ओर है। वहीं जजपा साफ होती दिख रही है, क्योंकि दोनों भाई दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

08:49 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में विनेश फोगाट आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। जुलाना से विनेश फोगाट और गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं।

08:40 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में भाजपा के सभी मंत्री पीछे

हरियाणा में मतगणना के शुरुआती रुझान काफी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि भाजपा के सभी मंत्री पीछे चल रहे है। अनिल विज और दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं, लेकिन नायब सैनी आगे चल रहे हैं।

08:33 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में कांग्रेस आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में एकदम उछाल आया है। कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस इस समय 56 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 17, इनेलो एक और अन्य दल एक सीट पर आगे हैं।

08:10 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में पहली रुझान भाजपा के पक्ष में

हरियाणा में मतगणना शुरू होते ही रुझान आने लगे हैं। पहले रुझान भाजपा के पक्ष में हैं। भाजपा 5, कांग्रेस एक और अन्य दल 2 सीटों पर आगे हैं।

08:01 (IST) 08 Oct 2024

अनिल विज और कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनने का सपना

हरियाणा में कौन-सी पार्टी सरकार बनाएगी? यह सवाल तो है ही, इससे बड़ा सवाल यह है कि दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस का CM फेस कौन होगा? हालांकि अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा नेता अनिल विज और कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री बनने की चाह रखती हैं। दोनों मीडिया के सामने स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री पद के लिए अपने दावे ठोक चुके हैं।

07:26 (IST) 08 Oct 2024

हरियाणा में किन उम्मीदवारों पर रहेगी नजर?

हरियाणा में आज कई दिग्गज नेताओं पर नजर रहेगी। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हैं। वे कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला-किलोई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा विनेश फोगाट, कुमारी सैलजा, अनिल विज, रणजीत चौटाला,अभय सिंह चौटाला, श्रुति चौधरी, आदित्य सुरेजवाला, दुष्यंत चौटाला की सीटों के परिणामों पर भी सबकी नजर टिकी है।

06:52 (IST) 08 Oct 2024

काउंटिंग सेंटर्स के बाहर कड़ी सुरक्षा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां, 12 हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम इतने चाक चौबंद हैं कि परिंदा तक पर नहीं मार पाएगा।

LIVE Haryana Vidhan sabha Chunav Result 2024 Vote Counting Latest Updates: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की 90 सीटों के नतीजे आने लगे हैं। मतगणना ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी सुबह 5 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई और फिर EVM मशीनों के वोट गिने गए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार,  भारतीय निर्वाचन आयोग ने 5 अक्टूबर को एक ही चरण में हरियाणा में वोटिंग कराई थी और 67.90% मतदान हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola