Nuh Mewat News: केंद्रीय जांच एजेंसी और नूंह जिला पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित जासूसी के आरोप में तावड़ू उपमंडल के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान पुत्र जुबेर को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ तावड़ू सदर थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस साल मेवात क्षेत्र में पाक जासूसी के आरोप में यह तीसरी गिरफ्तारी सामने आई है. वहीं रिजवान के परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
परिवार ने बताए आरोप निराधार
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिजवान पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान स्थित कुछ लोगों से ऑनलाइन संपर्क किया और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किया. जांच एजेंसियों को जब इसकी भनक लगी तो छानबीन शुरू हुई. रिजवान के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. वहीं रिजवान के परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में रिश्तेदार हैं और उनसे सामान्य बातचीत होती रहती है, लेकिन देश विरोधी किसी भी गतिविधि में रिजवान शामिल नहीं है. परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर की शाम रिजवान सोहना कोर्ट से घर लौट रहा था और रास्ते में अपने साथी के साथ पीपाका (ससुराल) रुका था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया. दो दिन पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दिल्ली व स्थानीय पुलिस की टीम गांव पहुंची और घर की तलाशी ली. रिजवान के कमरे से कुछ दस्तावेज बरामद करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में खुद को IAS अधिकारी बताने वाली संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पाकिस्तान से फंडिंग कनेक्शन भी आया सामने
जासूसी के आरोप में एक साल में अब तक तीन गिरफ्तारियां
गांव के सरपंच अशफाक ने कहा कि रिजवान एक होनहार और काबिल वकील था. गुरुग्राम, नूंह और सोहना कोर्ट में प्रैक्टिस करता था. उसका सम्मानित परिवार है, कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई. बता दें कि इससे पहले मई महीने में तावड़ू के गांव कांगरका और नगीना के गांव राजाका से दो युवकों को पाकिस्तान जाकर आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. रिजवान की गिरफ्तारी के साथ इस साल मेवात में पाक जासूसी के आरोप में कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक रिजवान का एक साथी वकील भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है. पुलिस ने अभी मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जांच गहनता से चल रही है. पूरे क्षेत्र में इस गिरफ्तारी से हड़कंप की स्थिति है.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस से उगाही करने वाला गिरोह बेनकाब, फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर करते थे ठगी
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines