Palla Village Encounter: गुरुग्राम एसटीएफ, नूंह पुलिस और दिल्ली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार किए हैं। नूंह सदर थाने के अंतर्गत आते गांव पल्ला में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों शूटरों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों को नूंह सीएचसी में दाखिल करवाया गया है। आरोपी रोहतक के एक बड़े मामले में वांछित थे। विशाल उर्फ कालू, रवि कुमार को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लग गई। पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला भी नूंह सदर थाने में दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दोनों बदमाशों की तलाश काफी समय से थी। गैंगस्टर विशाल उर्फ कालू और रवि मोटा के कब्जे से हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने यूएस से वर्चुअल तरीके से दोनों से बात की थी। आरोपियों को बड़ा टास्क दिया गया था। विशाल ने ही रोहतक के ढाबे पर युवक का उसकी मां के सामने मर्डर किया था। रोहित गोदारा फरारी के बाद से ही विशाल के संपर्क में था। विशाल ही हरियाणा में लॉरेंस गैंग के लिए बदमाश भर्ती करता है।
पहले भी पकड़े गए थे दो शूटर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इससे पहले वसंत कुंज इलाके से भी गैंग के दो शूटर्स पकड़े थे। एक आरोपी इनमें नाबालिग था। पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एक बदमाश रोहतक का रहने वाला अनीश था। 23 साल की उम्र में आरोपी के ऊपर 23 मुकदमे डकैती के हैं। दोनों शूटरों को अनमोल बिश्नोई के कहने पर अमित नाम के बदमाश ने भेजा था। आरोपी अनमोल कनाडा में छिपा है। उसका रिश्ते का भाई लॉरेंस साबरमती जेल में बंद है।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines