Threat Call To Judge Father in Kurukshetra 34 Lakh Fraud Case, कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जज के परिवार को धमकी की घटना सामने आई है। मामला धोखाधड़ी का है, जिसके आरोपी की जमानत कराने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान के नंबर से धमकीभरा फोन आया है। यह फोन कॉल भी किसी और को नहीं, बल्कि उसे आई है, जो एक जज का बेटा है। बहरहाल, शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मई 2023 में आया था 34 लाख की धोखाधड़ी का मामला
पुलिस को दी शिकायत में शहर के एक शख्स ने बताया है कि मई 2023 में 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया था। इसकी जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की अंबाला यूनिट कर रही है, जिसकी सूचना पर बिहार की पुलिस ने मोतिहारी जिले के संजीत कुमार गिरफ्तार किया था। हाल ही में यहां लाए जाने के बाद 12 अक्टूबर को आरोपी ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी।
जानें दुनिया के उन 6 देशों के बारे में, जहां मोहब्बत की सजा मौत है, बैन हैं समलैंगिक रिश्ते
शिकायतकर्ता के मुताबिक अब इस मामले में जमानत याचिका पर 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई हुई, लेकिन इससे पहले ही 13 अक्टूबर सुबह करीब 11 बजे व्हाट्सऐप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने धोखाधड़ी के आरोपी संजीत कुमार की जमानत के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि समझदार बनकर कोर्ट में बयान बदल दे दो। अगर संजीत को जमानत नहीं मिली तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। बहरहाल, पुलिस ने यह शिकायत दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines