Who Is Kiran Chaudhary : लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। हरियाणा में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा, जबकि इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा। दोनों दलों को बराबरी 5-5 सीटें मिलीं। अब गठबंधनों की नजरें विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। इससे पहले राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं किरण चौधरी?
कौन हैं किरण चौधरी?
किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू हैं। वे भिवानी जिले की तोशाम सीट से विधायक हैं। उनके ससुर और पूर्व सीएम बंसी लाल और दिवंगत पति सुरेंद्र सिंह भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। किरण चौधरी हरियाणा कांग्रेस में एसआरके नाम से एक ग्रुप की सदस्य भी थीं। वे अपनी बेटी के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, AAP से तोड़ा गठबंधन
मां-बेटी ने दिया इस्तीफा
किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरियाणा के राष्ट्रपिता चौधरी बंसी लाल के मूल्यों और विचारधारा को राज्य में फैलाना और क्षेत्र व राज्य का ईमानदारी से विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी। किरण चौधरी के साथ उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
यह भी पढ़ें : अशोक तंवर की पांचवीं पार्टी है भाजपा! क्या भगवा दल को पहुंचा पाएंगे हरियाणा में फायदा?
जानें क्यों नाराज थीं किरण चौधरी?
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू किरण चौधरी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रही थीं। कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के करीबी राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा के धर्मबीर सिंह से चुनाव हार गए।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
16 hrs agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
1 day agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
9 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
11 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
13 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines