'Lady Khali' कविता दलाल कौन? सलवार सूट में करती हैं फाइट, जुलाना में विनेश फोगाट से करेंगी दो-दो हाथ

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए 21 और प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जुलाना सीट पर विनेश फोगाट के सामने चौंकाने वाला नाम है। पार्टी अब तक 61 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। पार्टी जल्द 29 और उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

kavita dalal

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 21 और उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी अब तक 61 सीटों पर कैंडिडेट्स उतार चुकी है। जुलाना से कांग्रेस ने महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया था। उनके सामने आप ने भी WWE महिला रेसलर कविता दलाल को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। कविता को भारत की महिला ग्रेट खली कहा जाता है। जो सलवार-सूट में बड़ी-बड़ी पहलवानों को धूल चटा चुकी हैं।

विज्ञापन

दंगल की दुनिया में इनकी खास पहचान

दंगल की दुनिया में उनकी पहचान कविता देवी के नाम से है। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबले जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। कविता का जन्म 20 सितंबर 1987 को हरियाणा के जींद जिले के मालवी गांव में हुआ है। आप ने उनको जींद की ही हॉट सीट जुलाना से टिकट दिया है। उनका गांव इसी सीट के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन

वे कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व कर कई मेडल जीत चुकी हैं। बाद में WWE में खेलना शुरू किया। कविता दलाल MAE Young Classic 2017 में भी अपनी ताकत का अहसास दुनिया को करवा चुकी हैं। वहीं, Wrestlemania 34 में उनके प्रदर्शन को जमकर तारीफें मिली थीं। भारत में उनको लेडी खली के तौर पर जाना जाता है। कविता देवी का वजह 70 किलोग्राम से अधिक है। उनकी लंबाई 5 फीट 9 इंच है। ग्रेट खली की बात करें तो उनका वजन 150 किलोग्राम और लंबाई 7 फीट से ज्यादा है।

विज्ञापन

ग्रेट खली से ली है ट्रेनिंग

कविता ने अपने गुरु ग्रेट खली से ही ट्रेनिंग ली है। 2009 में उनकी शादी हो गई थी। जिसके एक साल बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद उनका इरादा खेल को छोड़ने का था। लेकिन पति के सपोर्ट के कारण वे टिकी रहीं। वे 2017 से लेकर 2021 तक WWE में जौहर दिखा चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग है। जिसके बाद 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ