Karnal aam chunav Vote Counting Result 2024 LIVE: भाजपा से करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 219156 वोटों से शिकस्त दी है। पूर्व सीएम को 698992 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा रहे हैं। एनसीपी ने वीरेंद्र मराठा को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोमांचक कर दिया था। छठे चरण में 25 मई को हुए मतदान में इस सीट पर 59.1 फीसदी वोटिंग हुई है। बीजेपी इस सीट पर अपनी जीत मानकर चल रही है, लेकिन चुनाव में जातीय समीकरणों का असर साफ देखा जा सकता है। इस सीट पर पूर्व सीएम मनोहर के अलावा मौजूदा सीएम नायब सैनी भी लगातार प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार भी भाजपा को कांटे की टक्कर देते दिखे हैं। नायब सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हो चुकी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
मनोहर लाल को मिला बड़े नेताओं का साथ
इस सीट पर मनोहर लाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी चुनाव प्रचार किया था। वहीं, दिव्यांशु बुद्धिराजा को कांग्रेस के बड़े नेताओं को उतना साथ नहीं मिल सका, जितनी उनको उम्मीद थी। उनके लिए अंतिम दौर में प्रचार के लिए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। वहीं, वीरेंद्र मराठा के प्रचार के लिए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पहुंचे थे।
2019 में बीजेपी को करनाल से मिली थी बड़ी जीत
लोकसभा चुनाव 2019 में यहां से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने 656142 वोटों से जीत दर्ज की थी। जो भारत में किसी बीजेपी प्रत्याशी की दूसरी बड़ी जीत थी। भाटिया को 911594 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को महज 255452 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में 68.35 फीसदी वोटिंग करनाल से हुई थी।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines