---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Karnal Loksabha Election Result 2024: करनाल में मनोहर लाल 2 लाख 19 हजार वोटों से जीते

Karnal aam chunav Vote Counting Result 2024 LIVE: भाजपा से करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो लाख 19 हजार वोटों से जीत गए हैं। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के दिव्यांशु बुद्धिराजा थे।

---विज्ञापन---

Karnal aam chunav Vote Counting Result 2024 LIVE: भाजपा से करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 219156 वोटों से शिकस्त दी है। पूर्व सीएम को 698992 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा रहे हैं। एनसीपी ने वीरेंद्र मराठा को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोमांचक कर दिया था। छठे चरण में 25 मई को हुए मतदान में इस सीट पर 59.1 फीसदी वोटिंग हुई है। बीजेपी इस सीट पर अपनी जीत मानकर चल रही है, लेकिन चुनाव में जातीय समीकरणों का असर साफ देखा जा सकता है। इस सीट पर पूर्व सीएम मनोहर के अलावा मौजूदा सीएम नायब सैनी भी लगातार प्रचार कर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार भी भाजपा को कांटे की टक्कर देते दिखे हैं। नायब सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हो चुकी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

मनोहर लाल को मिला बड़े नेताओं का साथ

इस सीट पर मनोहर लाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी चुनाव प्रचार किया था। वहीं, दिव्यांशु बुद्धिराजा को कांग्रेस के बड़े नेताओं को उतना साथ नहीं मिल सका, जितनी उनको उम्मीद थी। उनके लिए अंतिम दौर में प्रचार के लिए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। वहीं, वीरेंद्र मराठा के प्रचार के लिए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

2019 में बीजेपी को करनाल से मिली थी बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव 2019 में यहां से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने 656142 वोटों से जीत दर्ज की थी। जो भारत में किसी बीजेपी प्रत्याशी की दूसरी बड़ी जीत थी। भाटिया को 911594 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को महज 255452 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में 68.35 फीसदी वोटिंग करनाल से हुई थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 04, 2024 05:33 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola