Kanhaiya Mittal Meets Manoj Tiwari : जो राम को लाए हैं… भजन गाने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया लाल मित्तल को लेकर रविवार को अटकलें चली थीं कि वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। खुद कन्हैया मित्तल ने भी कह दिया था कि मेरा मन कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। लेकिन, मंगलवार को उनके सुर बदल गए जब उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मुलाकात की। मित्तल ने अपने फैंस और भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि मैं गलत था, कृपया मुझे माफ कर दीजिए, मैं सनातन के लिए काम करना चाहता हूं। इस तरह से अभी कांग्रेस के साथ अपना दिल जुड़ा होने की बात कहने वाले कन्हैया लाल मित्तल का मिजाज 2 दिन में ही बदल गया।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल; डैमेज कंट्रोल करने में जुटा है भगवा दल
पहले क्या बोले थे कन्हैया मित्तल?
बता दें कि बीते रविवार को कन्हैया मित्तल राजस्थान के दौसा में थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं दिल से कांग्रेस में शामिल होना चाहता हूं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा। मैं जहां भी परफॉर्म करने जाता हूं वहां एक परसेप्शन बन जाता है कि मैं भाजपा के लिए कैंपेन करने गया हूं, इसलिए कांग्रेस के लोग अपने घर पर ही रहते हैं, मैं यह परसेप्शन बदलना चाहता हूं। मित्तल ने कहा था कि मैं पांच साल से कह रहा हूं कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अगर राम मंदिर बनवाया होता तो मैं उनके लिए भी गाता। मैं सनातन के खिलाफ कुछ नहीं करूंगा। प्रधानमंत्री ने जो काम किया है वह कोई और नहीं कर सकता था। लेकिन मेरा निजी विचार यह है कि मैं कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी को सबसे बड़ा नेता बनाकर मानेगी भाजपा…’, ये क्या बोल गए वरिष्ठ पत्रकार
सवाल उठते ही पलट गए मित्तल
उल्लेखनीय है कि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन गाकर खूब प्रसिद्धि कमाई थी। कांग्रेस में शामिल होने का संकेत देने के बाद मित्तल ने यह भी कहा था कि मैंने यह गीत किसी पार्टी के लिए नहीं गाया था, मेरा यह भजन सनातन और सनातनियों के लिए था। उन्होंने कहा था। हालांकि, उनकी इन बातों के सामने आने के बाद उनकी आलोचना का दौर भी शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने तो उनकी कांग्रेस के साथ जुड़ने की इच्छा को आगामी हरियाणा चुनाव में टिकट मिलने की लालसा कह दिया था। मगर, मंगलवार को मनोज तिवारी के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी और अटकलों पर पूर्ण विराम लगाया।
ये भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र में बन जाएगी MVA की सरकार, कहां रह गई NDA? नए सर्वे में बड़ा दावा
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
3 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
4 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
6 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines