LIVE Kaithal Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: पिछली बार कैथल की सीट पर कांटे का मुकाबला दिखा था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला यहां से 7704 वोटों जीत गए हैं। कैथल सीट हरियाणा की हॉट सीटों में शुमार थी। सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी इस बार यहां से मैदान में उतरी थी। कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया था। जाति के लिहाज से यहां 4 जाट और 2 गुर्जर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा। इस सीट से पहली बार ओम प्रभा जैन विधायक बनी थीं। जो हरियाणा की पहली वित्त मंत्री रहीं। दो बार उनको यहां से जीत मिली। लेकिन 2005 के बाद से यहां अधिकतर बार सुरजेवाला परिवार का दबदबा रहा है।
हरियाणा के पहले कृषि मंत्री रहे शमशेर सुरजेवाला की फैमिली यहां से 5वीं बार मैदान में थी। जबकि भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक लीला राम को टिकट दिया था। माना जा रहा था कि इस बार कड़ा मुकाबला होगा। वहीं, AAP और JJP ने भी जाट उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था। आप ने सतबीर गोयत और जेजेपी ने यहां से संदीप गढ़ी को टिकट दिया था। उधर, अनिल तंवर यहां INLD-BSP गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। बलराज नौच ने यहां जेजेपी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया था। इस सीट पर सीधे तौर पर मुकाबला जाट और नॉन जाट के बीच रहा।
कांग्रेस और बीजेपी से इस बार भीतरघात जैसी कोई बात इस सीट से सामने नहीं आई। इस सीट पर पहली बार 1967 में चुनाव हुआ था। जब स्व. शमशेर सुरजेवाला जीते थे। इसके बाद शमशेर 1977, 1982, 1991 और 2005 में भी यहां से जीतकर आए। 1993 में जब वे सांसद चुने गए, तब यहां से पहली बार सुरजेवाला उपचुनाव जीतकर MLA बने थे। सुरजेवाला बाद में 1996, 2000, 2005, 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा का चुनाव लड़े। 1996 और 2005 में तो वे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को भी हरा चुके।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines