पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में अरेस्ट की गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। ज्योति और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी ज्योति की एक वाट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें हसल अली ज्योति से कहता है कि जो यार, मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो। आप हमेशा हंसते-खेलते रहो। जीवन में कभी कोई गम नहीं आएगा। इसके बाद इस पर ज्योति ने अली हसन को एक हंसी वाले इमोजी भेजी और उसे कहा मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो।
ज्योति को पठनकोट लेकर गई एजेंसियां
इस बीच जांच में जुटी एजेंसियां मंगलवार को ज्योति को पठानकोट लेकर गई। एजेंसियों ने उनकी पठानकोट विजिट को संदिग्ध माना है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वह आर्मी कैंट और एयरबेस को टारगेट करने के मकसद से वहां गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना ने पठानकोट में आर्मी कैंट और एयरबेस को टारगेट करने की कोशिश की थी। यहां पर 2016 में भी हमला हो चुका है।
इंदौर भी आ चुकी है ज्योति मल्होत्रा
जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा इंदौर भी आ चुकी है। ऐसे में यहां के धार्मिक स्थलों से जुड़ी जानकारी लीक होने का खतरा है। जांच में खुलासा हुआ कि अशोका ग्रुप की बस से ज्योति इंदौर से दिल्ली गई थी। इस दौरान उसने इस बस का प्रमोशन भी किया था। इस दौरान ज्योति ने यात्रा में उज्जैन, नीमच, चित्तौड़गढ़ जैसे शहरों का जिक्र भी किया था। फिलहाल इंदौर पुलिस से मिले इनपुट को केंद्रीय जांच एजेंसियों को साझा किया गया है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत ने 33 देशों को ही क्यों चुना? क्या है इसके पीछे की वजह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भेजी थी सूचना
ज्योति से पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को कई बड़ सबूत हाथ लगे हैं। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के बाद उसने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से चैटिंग की थी। उसमें सायरन बजने और प्रशासन के द्वारा लोगों को भेजे गए ब्लैकआउट मैसेज भी शेयर किए गए। मगर इसके बाद चैट को डिलीट कर दिया गया। इसके अलावा ज्योति ने गोल्डन टैंपल और कश्मीर के चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉट के लोकेशन, फोटो और वीडियो वाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड माध्यमों से पाकिस्तानी एजेंटों को भेजे थे। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां पिछले 3 दिनों से ज्योति से पूछताछ कर रही है। 22 मई को उसका रिमांड खत्म हो जाएगा इसके बाद उसे हिसार की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
1 day agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे; जानें क्या है महाबैठक का एजेंडा
2 days agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
10 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
12 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
14 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
16 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines