पाक हाई कमीशन की डिनर पार्टी में शामिल हुई थी ज्योति, वीडियो में दिया अधिकारी के साथ संबंधों का सबूत

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी उच्चायोग में आयोजित एक डिनर पार्टी शामिल होती है। यहां पर वह एक अधिकारी का परिचय करवाती है जिसका नाम दानिश है। उसकी बातचीत ऐसा लगता है कि वह दानिश से पहले भी कई बार मिल चुकी थी।

Jyoti Malhotra in Pakistan High Commission

Jyoti Malhotra in Pakistan High Commission

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट की गई ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पिछले साल नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई थी। ये कार्यक्रम पाकिस्तान के नेशनल डे पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का निमंत्रण उसे रहीम उर्फ दानिश ने ही दिया था। जिसे सरकार ने 13 मई 2025 को अवांछित करार दिया है।

विज्ञापन

ज्योति को उच्चायोग के अधिकारियों से मिलवाता है दानिश

वीडियो में ज्योति पाकिस्तान की एंबेसी के बाहर से वीडियो शूट करना शुरू करती है और पूरे डिनर कार्यक्रम का वीडियो शूट करती है। मल्होत्रा रहीम की पत्नी से भी मिलती है इस दौरान उनकी बातचीत से लगता है कि वे पहले भी कई बार मिल चुके हैं और एक -दूसरे को अच्छे से जानते हैं। इस दौरान वह रहीम का गर्मजोशी से स्वागत करती है, उससे पूछती है कि वह कैसा है, इस दौरान वह यह भी बताती है कि उसे देखकर वह कितना खुश है। इसके अलावा दानिश पाकिस्तानी उच्चायोग में मौजूद अधिकारियों से भी ज्योति को मिलवाता है।

विज्ञापन

खुफिया अधिकारी की पत्नी से भी मिल चुकी थी ज्योति

इस दौरान रहीम ज्योति को अपनी पत्नी से मिलवाते हैं और दोनों की बातचीत से ऐसा लगता है कि दोनों पहले भी कई बार मिल चुके हैं। मल्होत्रा रहीम और उनकी पत्नी को हरियाणा के हिसार स्थित अपने घर पर आने का निमंत्रण भी देती है। हमारे गांव का आतिथ्य देखिए यह बहुत कुछ वैसा ही है। इसके बाद यूट्यूबर कई लोगों से पूछती है कि क्या वे पाकिस्तान गए हैं और जब वे पॉजिटिव रेस्पॉन्स देते हैं तो ज्योति कहती है कि मैं भी वहां पर जाना चाहती हूं। इस दौरान वह यूट्यूबर से कहती है कि उम्मीद है कि मुझे भी वीजा मिल जाएगा।

विज्ञापन

तीन-चार बार पाकिस्तानी उच्चायोग जा चुकी थी ज्योति

वहीं वीडियो में एक जगह पर ज्योति एक अन्य कर्मचारी की तारीफ करते हुए कहती है कि मैं जब भी तीन-चार बार यहां आई हूं तो उन्होंने एंट्री रिकॉर्ड की है और मेरा फोन और अन्य सामान वहीं पर ही रखने को कहा है। वे बहुत ही अच्छे इंसान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ज्योति पहले पाकिस्तान नहीं गई है? क्योंकि जैसा वह वीडियो में कहते नजर आ रही है कि उसे भी पाकिस्तान जाना है तो उसकी दानिश से मुलाकात कहां पर हुई? दानिश से वह कई बार पाकिस्तान में भी मिल चुकी थी। उसका सबूत उसके खुद के वीडियो हैं जिसमें वह नजर आती है। ऐसे में उसका वीडियो में बार-बार ये कहना है कि वह पाकिस्तान जाना चाहती है ये भी समझ से परे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ