LIVE Julana Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार सबकी नजर जुलाना सीट पर थी। इस सीट से दो उम्मीदवारों के बीच के बीच मुख्य मुकाबला रहा। वहीं, एक पूर्व विस्तारा एयरलाइंस के पायलट ने मुकाबला रोमांचक बना दिया। जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट 6015 वोटों से जीत गई हैं। कांग्रेस ने यहां से पहलवान आंदोलन और ओलंपिक डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर चर्चाएं बटोर चुकीं विनेश फोगाट को मैदान में उतारा था। भारतीय जनता पार्टी ने कैप्टन योगेश बैरागी, आम आदमी पार्टी (AAP) ने WWE महिला रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला था। INLD-BSP गठबंधन से डॉ. सुरेंद्र लाठर और जननायक जनता पार्टी (JJP) से मौजूद विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को टिकट मिला था। सोशल मीडिया पर इस सीट की खूब चर्चा लोगों के बीच देखने को मिल रही थी।
यहां से एंटी इनकंबेंसी के बीच विनेश फोगाट को मजबूत माना जा रहा था। 10 साल सरकार चला चुकी बीजेपी और जेजेपी का विधायक होने के बाद भी यहां विकास नहीं होने के आरोप लग रहे थे। जुलाना में 1.87 लाख मतदाता हैं, जिनमें से अकेले 70 फीसदी वोट जाट समुदाय के हैं। लेकिन प्रमुख 5 में से 4 पार्टियों ने इस बार जाट प्रत्याशियों को टिकट दिया है। 30 फीसदी ओबीसी वोटर इस सीट पर निर्णायक मोड में माने जाते हैं।
जुलाना सीट पारंपरिक तौर पर इनेलो का गढ़ रही है। 2009 और 2014 में लगातार यहां से इनेलो के परमेंद्र सिंह ढुल ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2019 में इनेलो से निकली पार्टी जेजेपी के अमरजीत ढांडा यहां से खेल कर गए। बताया जा रहा था कि इनेलो-बसपा उम्मीदवार सुरेंद्र लाठर की 10-12 गांवों में अच्छी पैठ है। लेकिन नतीजों के बाद लगता है कि इनका साथ कांग्रेस को मिला । कांग्रेस 15 साल बाद यहां से जीत पाई है। स्थानीय कांग्रेस नेता धर्मेंद्र ढुल, रोहित दलाल और परमेंद्र ढुल ने भी कांग्रेस से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने विनेश पर भरोसा जताया। इस सीट पर ब्राह्मण समाज के 21 हजार और ओबीसी के 29 हजार वोट हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
3 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
3 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines