Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे पर गाना गाकर बीजेपी के कैंपेन को हवा देने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्हैया मित्तल ने कहा है कि उनका मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस के साथ बातचीत की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक कन्हैया मित्तल पंचकुला से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने पंचकुला से ज्ञान चंद गुप्ता को टिकट दिया है।
इससे पहले कन्हैया मित्तल ने अग्रोहा धाम से हिसार तक पदयात्रा भी की थी। कन्हैया मित्तल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा में गीत गाने वाले रॉकी मित्तल भी हरियाणा में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। रॉकी मित्तल ने तो बकायदा गाना गाकर राहुल गांधी से माफी मांगी थी। जाहिर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है, उससे पता चलता है कि जमीनी रुझान क्या है।
बता दें कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कन्हैया का गाना, ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ काफी फेमस हुआ ता। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने यूपी के सीएम योगी से भी मुलाकात की थी और कन्हैया ने सार्वजनिक मंचों से पीएम और सीएम की तारीफ कर चुके हैं। बीते साल कन्हैया ने योगी सरकार के गुणगान करने वाले गाने ‘मैं यूपी बोल रहा हूं’ को भी आवाज दी थी। मीडिया को दिए अपने बयान में कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने योगी आदित्यनाथ के लिए गाना गाया था। बीजेपी के लिए नहीं। मैं चाहता हूं कि पूरे देश में यह संदेश जाए कि बीजेपी अकेले पार्टी नहीं है, जो सनातन की बात करती है।
यही नहीं कन्हैया मित्तल ने ओलंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बहुत-बहुत बधाई मेरी भाई और बहन को। हरियाणा में कांग्रेस ने 31 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। माना जा रहा है कि बाकी सीटों के लिए भी अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।
कन्हैया मित्तल पंचकुला से विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines